{"_id":"57a38f764f1c1bc3762ba840","slug":"fatehabad-hospital-dead-inquiry-start-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डॉक्टरों की कमेटी ने शुरू की महिला वार्ड की छत गिरने से हुई नवजात की मौत मामले में जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डॉक्टरों की कमेटी ने शुरू की महिला वार्ड की छत गिरने से हुई नवजात की मौत मामले में जांच
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पताल के महिला वार्ड की छत गिरने से हुई नवजात की मौत की जांच अब चार डॉक्टरों की विशेष टीम को सौंपी गई है। इनमें डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश, एसएमओ डॉ. ओपी दहमीवाल, डॉ. सुभाष और डॉ. सुनीता सोखी शामिल हैं। कमेटी ने अपनी जांच भी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हादसे के वक्त ड्यूटी पर तैनात डॉ. आरसी गोयल और स्टाफ नर्स जसविंदर से पूछताछ भी की है। उधर, स्टाफ नर्स ने अपनी सफाई में कहा है कि हादसे के वक्त वह स्वयं वार्ड में बच्चों का टीकाकरण कर रही थी, अगर उसे तनिक भी आभास होता कि छत का मलबा गिर जाएगा, तो वो खुद वार्ड में क्यों रहती। इसके अलावा हिसार के जिंदल अस्पताल से नवजात बच्चे की रिपोर्ट मंगाने की भी तैयारी की जा रही है ताकि बच्चे की मौत की असली वजह का पता चल सके। माना जा रहा है कि ये विशेष टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंप देगी।
ये था मामला
बीते दिन सामान्य अस्पताल की छत गिरने से एक नवजात सहित लगभग 5 महिलाएं घायल हुई थीं। पहले अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि हादसे में बच्चे को मामूली चोट है लेकिन दोपहर बाद बच्चे को अचानक हिसार रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजन शुरू से आरोप लगा रहे हैं कि इस मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और स्टाफ नर्स ने लापरवाही बरती है। हालांकि अस्पताल प्रशासन लापरवाही की बात से इंकार कर रहा है। अब परिजनों ने इस मामले की औपचारिक शिकायत सीएम विंडो पर भी की है। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच भी शुरू करा दी है।
‘हादसे की जांच के लिए चार वरिष्ठ चिकित्सकों की कमेटी बना दी गई है। जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।’
-डॉ. अशोक चौधरी, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
‘नवजात की मौत मामले में चार डॉक्टरों की जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ड्यूटी पर तैनात डाक्टर एवं स्टाफ नर्स से पूरे मामले की जानकारी ली गई है। जल्द ही रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।’
विज्ञापन
-डॉ. गिरीश, डिप्टी सिविल सर्जन, फतेहाबाद।