{"_id":"584c54984f1c1b104f44b9df","slug":"fatehabad-heavy-fog-train-late-passanger-unhappy-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का असर , घंटों लेट चल रही अधिकतर ट्रेनें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का असर , घंटों लेट चल रही अधिकतर ट्रेनें, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
धुंध के बीच से रेलवे फाटक पर गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अधिकतर रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को सर्दी के मौसम में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर की गाड़ियों में करीब एक दर्जन गाड़ियां कई कई घंटों की देरी से पहुंची। सबसे ज्यादा लेट चलने वाली ट्रेनों में हावड़ा से चलकर श्रीगंगानगर जाने वाली उद्यान आभा तूफान मेल एक्सप्रेस है। जो 17 घंटें 35 मिनट की देरी से चलना बताया गया।
सर्दी के मौसम में पड़ रहे घने कोहरे के कारण ट्रेनों की स्पीड कम हो गई है।
पूर्व में जहां ट्रेनों को 100 से 110 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जा रहा था, वही ट्रेनों को अब 80 से 90 किमी. प्रति घंटा की देरी से चल रही हैं। वहीं प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर सिग्नल को पार करते समय भी चालक को ट्रेन की गति में कमी करनी पड़ रही है। सिग्नल देखने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाया जा रहा है। विभाग की ओर से हालांकि ट्रेनों की स्पीड को बरकरार रखने के लिए पोटाश युक्त पटाखों का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कोहरे के कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
सर्दियों में ज्यादा रहती है रेल ट्रैक के चटकने का डर
विभागीय जानकारों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में रेलवे ट्रैक सिकुड़ जाता है। इससे ट्रैक पर लगे जोड़ टूटने का डर बना रहता है। जोड़ टूटने के डर से ट्रेनों की स्पीड कम की जाती है। अधिक स्पीड होने के कारण कोहरे में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इससे बचने के लिए भी ट्रेनों की गति में कमी की जाती है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें पहुंची घंटो की देरी से
ट्रेन संख्या गाड़ी का नाम कहां से कहां तक कितनी लेट
19023 जनता एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल फिरोजपुर ढाई घंटा
15909 अवध आसाम एक्सप्रेस गुवाहाटी लालगढ़ 8 घंटे
13008 उद्यान आभा तूफान श्रीगंगानगर हावड़ा 18 घंटे
12482 दैनिक इंटरसिटी श्रीगंगानगर दिल्ली 4 घंटे
13007 उद्यान आभा तूफान मेल हावड़ा श्रीगंगानगर 9 घंटे
14625 दैनिक इंटर सिटी छिंदवाड़ा दिल्ली सरायरोहिला फिरोजपुर 8 घंटे
12481 दैनिक इंटरसिटी दिल्ली श्री गंगानगर 3 घंटे
कोहरे से पड़ रहा है असर
स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि कोहरे के कारण ट्रेनों की चाल धीमी हो जाती है। इस कारण वह देरी से पहुंचती है। यात्रियों को परेशानी स्वाभाविक है। विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।