फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, give the resion for late, notes send to rbi by post, fatehabad, harayana

देरी की वजह बताएं, डाक से पुराने नोटों को आरबीआई में जमा कराएं

Thu, 29 Dec 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Thu, 29 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, give the resion for late, notes send to rbi by post,  fatehabad,  harayana
बैंक में लगी उपभोक्ताओं की लाइन । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

 सरकार द्वारा नोटबंदी के आदेश के बाद बैंकों में हजार और पांच सौ के पुराने नोट जमा करवाने की आज आखिरी तारीख है। आज के बाद बैंकों में पुराने नोट जमा नहीं होंगे और अगर आपके पास फिर भी पुराने नोट बचे हैं तो वो नोट आपको रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) मुख्यालय या आरबीआई द्वारा निर्धारित सेंटर पर जाकर बदले जा सकेंगे। फतेहाबाद और इसके आसपास आरबीआई का कोई सेंटर नहीं है लेकिन बावजूद इसके फतेहाबाद वासियों को अब ना तो घबराने की जरूरत है और ना ही नोट बदलवाने के लिए दिल्ली तक भागने की। आप अपने पुराने नोट को अब डाक के जरिए भी आरबीआई भिजवाकर बदलवा सकते हैं। इसके लिए सभी डाकघरों में व्यवस्था की जाएगी।


बीमाकृत पोस्ट से भेजनी होगी डाक, साथ देना होगा स्व घोषणापत्र
लीड बैंक के अधिकरियों से मिली जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक मेें डाक के माध्यम से बीमाकृत पोस्ट से ही पुराने नोटों के साथ उपभोक्ता को स्व घोषणापत्र साथ भेजना होगा। बीमाकृत पोस्ट से भेजे जाने वाले एक विशेष फार्मेट के अंदर ही अपनी सारी जानकारी देनी होगी। इसके अंदर दिए जाने वाले स्व घोषणापत्र में उपभोक्ता को ये बताना होगा कि आखिर क्यों वो पिछले पचास दिन में पुराने नोट बैंकों में जमा नहीं करवा पाया।
विज्ञापन



रिजर्व बैंक संतुष्ट ना हुआ तो रद्द कर सकते हैं पुराने नोट और स्व घोषणापत्र
30 दिसंबर के बाद रिजर्व बैंक में डाक द्वारा भेजे जाने वाले स्व घोषणापत्र में उपभोक्ता को लिखित में कारण बताना होगा कि आखिर क्यों अब तक पुराने नोट बैंकों में जमा नहीं करवाए गए। उपभोक्ता के लिए रिस्क ये रहेगा कि अगर रिजर्व बैंक के अधिकारी उपभोक्ता द्वारा बताए गए कारण से संतुष्ट नहीं हुए तो वे आपके पुराने नोट और आपका स्व घोषणापत्र अस्वीकार भी कर सकते हैं। इस स्थिति में आपके पास अपने पुराने नोटों को नष्ट करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में अब तक 15 सौ करोड़ के करीब जमा हुए पुराने नोट
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक लगभग 15 सौ करोड़ के करीब पुराने नोट जमा हो चुके हैं। हालांकि आजकल जमा करवाने की संख्या कम और पैसा निकलवाने वालों की संख्या ज्यादा हो रही है। एटीएम में अभी तक पांच सौ के नोट उपलब्ध नहीं हो रहे हैं जिसके चलते एटीएम के बाहर अभी तक लाइनें कम नहीं हो सकी हैं।



आज नोट जमा करवाने की आखिरी तारीख, रिजर्व बैंक में डाक से भी जमा होंगे पुराने नोट: मल्होत्रा
सरकार द्वारा नोट बंदी के समय दी गई 30 दिसंबर तक की डेडलाइन आज समाप्त हो रही है। आज के बाद पुराने नोट बदलवाने के लिए आरबीआई या उसके सेंटरों पर जाना होगा। इसके लिए विशेष बीमाकृत पोस्ट का इस्तेमाल करना होगा। इसमें स्वघोषणापत्र भी साथ देना होगा।
-जीएस मल्होत्रा, लीड बैंक अधिकारी, फतेहाबाद ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed