फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, geeta utsav, program, start, fatehabad, harayana

गीता जयंती महोत्सव की रंगारंग शुरुआत

Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, geeta utsav, program, start,   fatehabad,  harayana
सर्व धर्म प्रार्थना सभा में अपने विचार प्रस्तुत करते धर्मगुरू। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गीता जयंती महोत्सव पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता बीडीपीओ अनुभव मेहता ने की। कार्यक्रम की शुरुआत गीता पूजन और यज्ञ के साथ की गई, जिसमें गुरुकुल डिग्गी वेद मताना के शास्त्री और विद्यार्थियों ने श्लोक उच्चारण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, मौजूद अधिकारियों व स्कूली बच्चों ने यज्ञ में आहुतियां डाली। इस मौके पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद की प्रिंसिपल बलजीत कौर ने मुख्य अतिथि और आए सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


स्कूल प्रांगण में सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें गीता सार का भी संदेश दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न धर्मगुरुओं ने अपने-अपने वक्तव्य दिए और गीता महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा प्रार्थना सभा में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने संबोधन में गीता का हमारे जीवन में महत्व विषय पर अपने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में बीईओ कुलदीप सिहाग, प्रिंसिपल बलजीत कौर विद्वान टेकचंद शर्मा, सुमित्रा आर्य, सरदार मंगत सिंह पाठी, पंजाब सिंह कुठवाल, अनुराधा शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
इसी प्रकार से भूना में गीता जयंती महोत्सव पर खंड स्तरीय कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया, जिसकी अध्यक्षता बीडीपीओ रवींद्र दलाल ने की। यहां भी गीता पूजन और यज्ञ के साथ-साथ सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भट्टू कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कार्यक्रम में आयोजित खंडस्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र ने की जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखल में कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीपीओ दिलबाग सिंह हुड्डा ने की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed