फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, fog, heavy fog, in all area in distric, vicale go slow, fatehabad, harayana

कोहरे की चादर से ढका फतेहाबाद, रेंग कर चले वाहन

Sat, 24 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, fog, heavy fog, in all area in distric, vicale go slow,  fatehabad,  harayana
धुंध के बीच से गुजरते वाहन । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 शनिवार को जिला अलसुबह से ही कोहरे की चादर से लिपटा रहा। शनिवार को लोग सुबह उठे तो घरों में भी धुंध दिखी । जैसे ही लोगों ने बाजार का रुख किया तो चारों ओर कोहरा ही कोहरा नजर आया। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन भी रेंगते नजर आए और लोगों को यातायात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां से बसें और ट्रेनें काफी देरी से चली। वहीं, मौसम की ये धुंध गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद बताई जा रही है। शनिवार को तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई।

 दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पड़ी धुंध से शनिवार को यात्रियों को खासी परेशानी हुई। दिल्ली-चंडीगढ़, जयपुर से आने-जाने वाली बसें काफी देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ा। नेशनल हाइवे नौ पर वाहन चालकों ने लाइट जलाकर वाहन चलाए। इसके बावजूद भी वाहन काफी धीमी गति से चलते दिखे। धुंध से आम जनजीवन भी प्रभावित नजर आया। सुबह लोग घरों से काफी देरी से निकले। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी दिक्कतें आई।
विज्ञापन


हालांकि सोमवार से स्कूलों में अवकाश घोषित होने से बच्चों को काफी राहत मिलनी तय है। ये धुंध गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताई गई है। शनिवार को फतेहाबाद का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम 22 डिग्री तक पहुंचा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अभी और गिरावट संभावित है। इसके अलावा कृषि विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि किसान गेहूं की फसल में पहली सिंचाई 22 दिनों के बाद अवश्य करें। इसके बाद 45 दिन बाद अगली सिंचाई करें। आलू की फसल पर मिट्टी चढ़ाकर रखने का सुझाव भी कृषि विभाग की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed