फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad district contributed 1,07,384 votes in Selja's victory.

Fatehabad News: सैलजा की जीत में फतेहाबाद जिले ने दिया 1,07,384 वोटों का योगदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad district contributed 1,07,384 votes in Selja's victory.
फतेहाबाद में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय पर जश्न मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
फतेहाबाद। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा की 2,68,497 मतों के भारी अंतर से जीत में फतेहाबाद जिले ने 1,07,384 वोटों का योगदान दिया है। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सबसे बड़ी जीत टोहाना से हुई है। यहां से कुमारी सैलजा को 48,411 वोटों की लीड मिली है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर रतिया विधानसभा रही, यहां से कुमारी सैलजा ने 36,332 वोटों की लीड प्राप्त की है। वहीं, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से 22,641 वोटों की लीड सैलजा ने हासिल की है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को सिरसा संसदीय क्षेत्र में 7,33,823 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर को 4,65,326 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि रतिया और फतेहाबाद विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं जबकि टोहाना से राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला प्रचार का मोर्चा संभाले हुए थे। मगर जिले की तीनों विधानसभाओं में भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी है। टोहाना में तो एक भी राउंड में कुमारी सैलजा नहीं हारीं जबकि फतेहाबाद हलके में सिर्फ तीन राउंड में अशोक तंवर आगे रहे। बाकी 14 राउंड में कुमारी सैलजा बढ़त बनाती रहीं। वहीं रतिया हलके में भी सिर्फ एक राउंड में तंवर को जीत मिली, बाकी में सैलजा हावी रहीं। जीत के बाद नवनिर्वाचित सांसद कुमारी सैलजा देर शाम को फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पहुंचीं और जनता व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

देवेंद्र बबली के साथ ने सैलजा को दिलाई 48411 वोटों की लीड
पूर्व पंचायत मंत्री एवं जजपा से फायर ब्रांड विधायक देवेंद्र सिंह बबली के विधानसभा क्षेत्र टोहाना से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा को 48411 वोटों की लीड मिली है। यहां पर 61 फीसदी वोट कुमारी सैलजा के पक्ष में गए हैं। टोहाना में 25 मई को डाले गए कुल 1,66,202 वोटों में से कुमारी सैलजा को 1,01,572 वोट मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 53,161 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, जिस पार्टी से देवेंद्र बबली फिलहाल विधायक हैं, उस जजपा पार्टी के प्रत्याशी रमेश खटक को टोहाना से मात्र 915 वोट मिले हैं। जजपा प्रत्याशी से ज्यादा वोट तो इनेलो के संदीप लोट व बसपा के लीलूराम आसाखेड़ा ने प्राप्त किए हैं। इनेलो के संदीप लोट को 3522 जबकि बसपा के लीलूराम को 3269 वोट हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र बबली के बूथ पर जजपा को एक भी वोट नहीं मिला...

टोहाना विधानसभा क्षेत्र से जजपा विधायक और पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के बूथ नंबर 154 पर कुल 318 वोट पोल हुए थे। इसमें से बीजेपी को 67 तथा कांग्रेस को 243 वोट मिले और जेजेपी प्रत्याशी रमेश खटक को यहां एक भी वोट नहीं मिला। यानी खुद पूर्व मंत्री ने भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। यहां कांग्रेस को 176 वोट से जीत और जजपा को 243 वोट से हार मिली है। इसी तरह पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बूथ नंबर 143 पर कुल 886 लोगों ने मतदान किया था। इसमें से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को 375 तथा कुमारी सैलजा को 470 वोट मिले हैं, यहां भी तंवर को 95 वोट से हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed