फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, cold, heavy cold, start soon, fatehabad, harayana

अब शुरू होगी कड़ाके की ठंड

Fri, 06 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, cold, heavy cold, start soon,   fatehabad,  harayana
शुक्रवार को ठंड के चलते अलाव पर हाथ सेंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
कई दिनों से जारी ठंड अब आगामी दिनों में और बढ़ेगी। अगले एक सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री अधिक चल रहा है। एक-दो दिन में बारिश आती है तो इसके बाद 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान गिरकर तीन डिग्री तक पहुंचेगा। यह ठंड फसलों के लिए काफी फायदेमंद बताई जा रही है।


एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान नौ से 14 के बीच चल रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 18 से 23 डिग्री के बीच है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान अभी ज्यादा है। आमतौर पर दिसंबर के अंत और जनवरी के प्रथम सप्ताह तापमान निरंतर छह डिग्री से नीचे होता है। बरसात का ना होना इसका कारण बताया जा रहा है। मानसून के बाद अभी तक इलाके में एक बार भी बरसात नहीं हुई है। वहीं, पश्चिम विक्षोभ के चलते धुंध और कोहरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों में क्षेत्र में सूर्य नहीं निकला और धुंध जैसा वातावरण बना रहा। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे।
विज्ञापन




जिले में दो लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई की गई है। तापमान में गिरावट के बाद गेहूं की फसल को फायदा होगा। हिसार स्थिति हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन में बूंदाबांदी व बारिश की उम्मीद है। इसके बाद न्यूनतम तापमान और गिरेगा, जो तीन डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक चल रहा है। सात जनवरी से 11 जनवरी तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों के लगातार गिरने के आसार हैं। अधिकतम तापमान भी गिरकर 19 डिग्री तक पहुंचेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान सबसे कम 17 डिग्री रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं रह सकता है तापमान
वार        अधिकतम :     न्यूनतम

शनिवार    21        09
रविवार    19        08
सोमवार     18        06
मंगलवार    17        04    
बुधवार    18        03
वीरवार    19        04
शुक्रवार    19        06

अभी मौसम वैज्ञानिक बरसात होने की संभावना जता रहे हैं। अगर बरसात होती है तो फसलों के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। जिले में दो लाख हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई हुई है।
बलवंत सहारण, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed