फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, co oprative bank, no work, pensoners unhappy, fatehabad, harayana

जिले की 29 को-ऑपरेटिव शाखाओं में काम ठप, पेंशन को भी तरसे लोग

Fri, 18 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, co oprative bank, no work, pensoners unhappy,  fatehabad,  harayana
फतेहाबाद की अनाजमंडी स्थित काआपे्रटिव बैंक शाखा । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन

 नोट बंदी के फैसले के बाद जिले के को-ऑपरेटिव बैंकों में लेनदेन सहित सभी काम ठप पड़े हैं। वहां पहुंचे खाताधारकों को पैसा निकालने और जमा कराने के साथ पेंशन और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी दर-दर भटकना पड़ रहा है। पता चला है कि को-ऑपरेटिव बैंक के खाते केवाईसी नियमों की औपचारिकता पूरी नहीं करते हैं। इस कारण आरबीआई ने नोट बंदी के बाद इन बैंकों में लेनदेन पर रोक लगा दी है।

इन 29 ब्रांचों के अधिकारी अपनी ब्रांचों के पुराने नोट भी चलाने में असमर्थ हैं। इसकी पुष्टि लीड बैंक के अधिकारी जीएस मल्होत्रा भी करते हैं।
फतेहाबाद में दी-फतेहाबाद को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 29 शाखाएं काम कर रही हैं। इन ब्रांचों से जिले के अधिकांश किसान जुड़े हैं और ये गांव से लेकर जिलास्तर पर फैले हैं। नोट बंदी के बाद इन बैंकों के कर्मचारी खाली बैठे हैं।
विज्ञापन


बैंक में ना तो कैश जमा हो रहा है और ना ही निकाला जा रहा है। और तो और पेंशन, खाद और अन्य बैंकों के सामान्य कार्य भी नहीं हो रहे हैं। वहां आम खाताधारक आते हैं और वापस लौट जाते हैं। कर्मचारी भी कुछ बताने में असहाय हैं। ना ही खाताधारक को कुछ स्पष्ट किया जा रहा है कि उन्हें पेंशन कब मिलेगी। खाताधारक सुबह बैंकों के चक्कर काटते हैं और दोपहर तक धक्के खाकर वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीड बैंक के अधिकारियों के अनुसार आरबीआई के निर्देशानुसार सभी को-ऑपरेटिव बैंकों में लेनदेन नहीं किया जा सकता है। मुख्य वजह है इन बैंकों के खाते केवाईसी की औपचारिकताएं पूरी नहीं करते। करेंसी चेस्ट में इसका पैसा जमा नहीं हो सकता। को-ऑपरेटिव बैंक के अधिकारी खुद प्राइवेट बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार अगर वे लेनदेन करते हैं तो इसकी जिम्मेदारी खुद उसी अधिकारी की होगी और ना ही इसका पैसा करेंसी चेस्ट आफिस में जमा हो सकेगा। लीड बैंक के अधिकारी जीएस मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि करते कहा कि को-ऑपरेटिव बैंक नोटबंदी तक पुराने नोट लेने का काम नहीं कर सकते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed