फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, cash problem, no car use in wedding, use e rikashaw, fatehabad, harayana

नोटबंदी : कार की बजाए बैटरी रिक्शा से घर आएगी बहू

Sun, 11 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, cash problem, no car use in wedding, use e rikashaw,  fatehabad,  harayana
बैटरी रिक्शा सजाते हुए फूल भंडार मालिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

 नोटबंदी के एक महीना बीत जाने के बाद भी आमजन की परेशानी कम होने का नाम नही ले रही है। नोटबंदी से शादी करवाने वाले युवाओं को भी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शादियों वाले घरों में तो मुसीबत और भी अधिक हो गई है। शनिवार को वाल्मीकि चौक स्थित फूल भंडार की दुकान पर एक बैटरी चलित रिक्शा लेकर एक दूल्हा आया और उसे सजवाने लगा। बैटरी रिक्शा को सजते देख पूछने वालों का तांता लग गया। सवालों पर दूल्हे के परिजनों ने बताया कि नई करेंसी न होने के कारण मजबूरन उन्हें कार की बजाय बैटरी चलित रिक्शा ही बुक करवाना पड़ा। जिससे वह अपने बेटे की शादी को संपूर्ण करवा सके और पुत्रवधू को घर ला सकें।


कामकाज प्रभावित
जानकारी के अनुसार बैंकों की लगातार छुट्टी के कारण जहां कामकाज प्रभावित होगा, वहीं शादी समारोह और अन्य समारोह सहित अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजों को भी अनेक परेशानियां झेलनी पडे़ंगी। नोटबंदी के बाद आमजन लंबी लाइनों में लगकर अपने खर्च के लिए पैसे जुुटाने में पूरा दिन गुजार रहे हैं। शनिवार को एसबीआई बैंक के मुख्य एटीएम के बाहर अनेक लोगों की लंबी कतार लग गई, क्योंकि एक दिन पूर्व बैंक में कैश नहीं था। इस दौरान कई बार लड़ाई-झगडे़ की भी नौबत आ गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed