फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Bullet fired at Banmandori sarpanch brother-in-law wedding, female cook dies

Fatehabad: बनमंदोरी की सरपंच के भाई की शादी में चली गोली, छर्रे लगने से महिला कुक की मौत

Sun, 12 Mar 2023 01:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 01:28 PM IST
सार

शनिवार रात को गांव बनमंदोरी की नवनिर्वाचित सरपंच रजनी के भाई की शादी थी। इस दौरान एक रिश्तेदार बंदूक हाथ में लिए हुए था। शादी में ही खाना बनाने के लिए फतेहाबाद की स्वामी नगर निवासी 63 वर्षीय सोमो देवी गई हुई थी। जैसे ही महिला इस रिश्तेदार को चाय देने के लिए गई तो उसकी बंदूक से अचानक गोली चल गई।

विज्ञापन
Fatehabad: Bullet fired at Banmandori sarpanch brother-in-law wedding, female cook dies
शादी में चली गोली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहाबाद जिले के भट्टू क्षेत्र के गांव बनमंदोरी की सरपंच रजनी के भाई की शादी में गोली चल गई। गोली के छर्रे 63 वर्षीय महिला कुक को लगे। उसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर भट्टू थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान लिए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात को गांव बनमंदोरी की नवनिर्वाचित सरपंच रजनी के भाई की शादी थी। इस दौरान एक रिश्तेदार बंदूक हाथ में लिए हुए था। शादी में ही खाना बनाने फतेहाबाद की स्वामी नगर निवासी 63 वर्षीय सोमो देवी आई थीं। जैसे ही महिला इस रिश्तेदार को चाय देने के लिए गई तो उसकी बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे महिला को लग गए। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। तत्काल उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला के परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों के अनुसार मामले में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। भट्टू थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि मामले में पुलिस जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर ही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed