{"_id":"648cb8db0733faffc10a7615","slug":"fatehabad-brother-sister-and-brother-in-law-died-in-car-and-bike-collision-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: कार और बाइक की टक्कर में भाई, बहन व जीजा की मौत, जाखल के कुलां मार्ग पर हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: कार और बाइक की टक्कर में भाई, बहन व जीजा की मौत, जाखल के कुलां मार्ग पर हुई घटना
Sat, 17 Jun 2023 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:02 AM IST
सार
कश्मीर सिंह ने बताया कि उसका इकलौता बेटा गगनदीप सिंह अपनी बहन अमरजीत कौर व दूसरी बहन सर्बजीत कौर के पति बलविंदर सिंह के साथ एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। रास्ते से सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र के कुलां मार्ग पर शुक्रवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक पर गांव कुणाल रतिया के निवासी 25 वर्षीय गगनदीप सिंह उसकी बहन अमरजीत कौर व दूसरी बहन के पति बलविंदर सिंह सवार होकर गांव कुणाल से वाया जाखल होकर मुनक की ओर जा रहे थे कि रास्ते में गांव म्योंद कला के पास सामने से आ रही एक वैगनआर कार के साथ टक्कर हो गई। फिलहाल जाखल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव कुणाल निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि उसका इकलौता बेटा गगनदीप सिंह अपनी बहन अमरजीत कौर व दूसरी बहन सर्बजीत कौर के पति बलविंदर सिंह के साथ एक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। रास्ते से सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर से तीनों सड़क पर जा गिरे। जिस दौरान गगनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन अमरजीत कौर को जाखल के अस्पताल में लाया गया। जहां अमरजीत कौर ने भी दम तोड़ दिया। इसके साथ ही तीसरे बलविंदर सिंह को गंभीर अवस्था में घायल होने पर चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया। बाद में बलविंदर सिंह ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने वैगनआर कार को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल कार के मालिकों के बारे में पता नहीं चला है। लेकिन कार रतिया की बताई जा रही है। पुलिस चौकी प्रभारी शीषपाल ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों के बयान ले लिए गए हैं। फिलहाल इनके पोस्टमार्टम कल करवाए जाएंगे। जिसके बाद ही घटना की आगामी कार्रवाई की जाएगी।