फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad BJP MLA Dudaram's daughter-in-law dies due to electrocution

फतेहाबाद से भाजपा विधायक दुड़ाराम की पुत्रवधू की करंट लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad BJP MLA Dudaram's daughter-in-law dies due to electrocution
विधायक दुड़ाराम का परिवार। चित्र में बाएं से दूसरे नंबर पर श्वेता। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद से भाजपा विधायक दुड़ाराम की 32 वर्षीय पुत्रवधू श्वेता बिश्नोई की वीरवार दोपहर बाद करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब श्वेता बाथरूम में नहा रही थीं। करीब डेढ़ घंटे तक भी श्वेता बाथरूम से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने गेट खोलकर उसे संभाला। दरवाजा खोला तो बेसुध अवस्था में श्वेता गिरी हुई थी। इसके बाद तत्काल उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। मगर श्वेता की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे की सूचना पाकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के बेटे व आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेनुका बिश्नोई भी निजी अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा विधायक के समर्थकों का भी जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन

विधायक के छोटे भाई के बेटे की 14 नवंबर को है शादी
दरअसल, विधायक दुड़ाराम के छोटे भाई उग्रसेन के बेटे आदित्य की 14 नवंबर को शादी है। पूरा परिवार इसी के जश्न में लगा हुआ था। वीरवार शाम को दुड़ाराम के ही दूसरे भाई दिवंगत देवीलाल के घर पर रात के खाने का कार्यक्रम रखा हुआ था। इसी में शामिल होने के लिए श्वेता ने पहले अपने चार साल के बेटे त्रियांश को नहलाया। इसके बाद खुद नहाने चली गईं। मगर डेढ़ घंटे तक बाहर नहीं आईं तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आई तो गेट खोलकर अंदर गए तो श्वेता बेसुध अवस्था में थीं।
विज्ञापन

आठ साल पहले हुआ था विवाह
विधायक दुड़ाराम के बेटे संदीप बिश्नोई का आठ साल पहले श्वेता के साथ विवाह हुआ था। श्वेता का परिवार मूलरूप से राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल यूएसए में रहता है। यूएसए में ही श्वेता व संदीप की मुलाकात हुई थी। दोनों का चार साल का बेटा है। दिवाली पर भी परिवार ने मिलकर एक साथ खुशियां मनाई थीं। अब पूरा परिवार विधायक दुड़ाराम के भाई के बेटे की शादी के जश्न में लगा हुआ था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे कुलदीप बिश्नोई व रेनुका
आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेनुका बिश्नोई शादी के जश्न में शामिल होने के लिए दिल्ली से चले हुए थे। इसी बीच उन्हें इस हादसे की सूचना मिली। इसके बाद दोनों निजी अस्पताल पहुंचे। काफी देर अस्पताल में रुकने के बाद दोनों घर गए। रतिया से भाजपा के विधायक लक्ष्मण नापा भी अस्पताल पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। जैसे-जैसे सूचना मिलती गई दुड़ाराम समर्थकों की भीड़ भी अस्पताल के बाहर जुटने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed