फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad-Bhuna road will be one and a half meters wide on both sides

दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा होगा फतेहाबाद-भूना मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad-Bhuna road will be one and a half meters wide on both sides
फतेहाबाद का फतेहाबाद-भूना मार्ग जो कि चौड़ा होगा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद-भूना मार्ग की अब चौड़ाई बढ़ने जा रही है, चंडीगढ़ जाने वाले लोगों के लिए रास्ता और आसान होगा। लोक निर्माण विभाग फतेहाबाद-भूना मार्ग की चौड़ाई बढ़ा रहा है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी किया था। टेंडर खोल दिया गया है और करीब 10 दिनों में मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू हो जाएगा। अहम बात यह है कि गांव बरसीन तक ये मार्ग फोरलेन होगा, इसके अलावा भूना शहर में प्रवेश से पहले भी इसे फोरलेन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि फतेहाबाद-भूना मार्ग को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर लगाया गया, जो कि अब खोल दिया गया है। मार्ग को चौड़ा करने पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फतेहाबाद से भूना मार्ग की चौड़ाई अब फिलहाल सात मीटर है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की माने तो इस मार्ग पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण इसकी चौड़ाई को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर किया जा रहा है। मार्ग को दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाएगा। पांच-पांच फुट चौड़ाई बढ़ने के बाद ट्रैफिक की समस्या खत्म होगी और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम रहेगा।
विज्ञापन

डबवाली-पानीपत हाईवे तक जाएगा मिलाया
डबवाली से पानीपत तक हाईवे प्रस्तावित है जो कि भूना से होकर गुजरेगा। बताया जा रहा है कि फतेहाबाद-भूना मार्ग को चौड़ा करने के साथ-साथ इस प्रस्तावित हाईवे तक मिलाया जाएगा। इसके अलावा भूना शहर से दो किलोमीटर पहले तक इसे फोरलेन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी ने नागरिक अस्पताल में काम करने से किया मना
नागरिक अस्पताल में करीब 40 लाख से दो मंजिला हॉल बनाया जाना था। इसको लेकर टेंडर भी हो गया। लेकिन अब एजेंसी ने काम करने से मना कर दिया है। मैटीरियल खर्च ज्यादा होना इसके पीछे कारण बताया जा रहा है। नशा मुक्ति केंद्र के लिए सरकार से बजट जारी हुआ था। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने चर्म रोग विभाग के साथ दो मंजिला हॉल बनाने का फैसला लिया था। इसका काम लोक निर्माण विभाग को दिया गया था लेकिन फिलहाल ये प्रोजेक्ट लटक गया है।

कोट
फतेहाबाद से भूना मार्ग को चौड़ा करने के लिए टेंडर लगाया गया था। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है, इस पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जल्द ही काम शुरू करवा दिया जाएगा।
-जसवंत सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed