फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, bank, miss management, peoples unhappy, fatehabad, harayana

बैंकों के मिस मैनेजमेंट ने बढ़ाई लोगों की दिक्कत

Tue, 06 Dec 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, bank, miss management, peoples unhappy,  fatehabad,  harayana
पीएनबी बैंक का टूटा हुआ शीशा । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


 नोटबंदी के बाद बैंकों के बाहर लोगों की लगी कतारों में अब लड़ाई-झगड़े के साथ विरोध के भी स्वर भी फूटने शुरू हो गए हैं। सोमवार को यहां हालात कुछ ऐसे ही दिखे। केनरा बैंक में गुस्साई भीड़ बैंक परिसर में घुस गई। पुलिसकर्मियों ने उस भीड़ को बाहर निकाला। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य गेट का शीशा टूट गया तो सेंट्रल बैंक में पुलिस कर्मचारी ने सबको परेशान किया। इस तरह लाइनें तो लंबी लगी ही रही, बैंकों का कामकाज भी घंटों प्रभावित रहा।
सोमवार को केनरा बैंक में लाइन काफी लंबी नजर आई।

बैंक के कुप्रबंधन के चलते जब सिफारिशी लोग अंदर घुसने लगे तो लाइन में लगे लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और गेट खोलकर बैंक के अंदर घुस गए। भारी भीड़ को देखते बैंककर्मियों ने काम करने से इंकार कर दिया। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ को बाहर निकाला तो अंदर कुछ लोगों ने गेट बंद कर दिया। इस दौरान पहले लाइन में आगे लगे लोग पीछे हो गए तो उन्होंने फिर बवाल काटा। इस तरह बैंक की मिस मैनेजमेंट के चलते जनता परेशान होती रही। इस बारे में बैंक प्रबंधक महेंद्र सिंह कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


उधर पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में सुबह काफी भीड़ जुट गई। लेकिन बैंक में कैश नहीं आया। भीड़ के दौरान बैंक का मुख्य कांच का गेट टूट गया। हालांकि बैंक प्रबंधन ने इसमें किसी की गलती नहीं मानी बल्कि संयोगवश टूटना बताया है। वहीं सेंट्रल बैंक में भी स्थिति सामान्य नहीं रही। आरोप है कि सेंट्रल बैंक के बाहर एक पुलिस कर्मी अपने जानकारों को लाइन तुड़वाकर अंदर भेजता दिखा तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने विरोध किया तो पुलिसकर्मचारी दुर्व्यवहार करने लगा। बाद में सूचना मिलने पर पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed