{"_id":"58b863b64f1c1bbd56834ad0","slug":"fatehabad-5-thoushand-coror-plan-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के बैंकर्स का 5 हजार करोड़ का वार्षिक प्लान पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के बैंकर्स का 5 हजार करोड़ का वार्षिक प्लान पेश
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में बैंकर्स की बैठक लेते उपायुक्त एनके सोलंकी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और किसानों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए बैंकर्स आगे कदम बढ़ाएं। विकसित देश तभी बनेगा, जब सभी वर्ग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। भारत की मौजूदा जीडीपी 7 प्रतिशत आंकी जा रही है, इसमें बैंकर्स का बड़ा रोल है। यह बात उपायुक्त एनके सोलंकी ने लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में बैंकर्स की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते कही। इस अवसर पर उन्होंने वर्ष 2017-18 के वार्षिक क्रेडिट प्लान का भी विमोचन किया। वित्त वर्ष वर्ष 2017-18 के लिए 5,429 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया, जिसमें से 4,650 करोड़ रुपये कृषि क्षेत्र के ऋण के रूप में विभिन्न बैंकों द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 419 करोड़, अन्य प्राथमिक क्षेत्र के लिए 360 करोड़ तथा अक्षय ऊर्जा के लिए 136 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खेत और खेत से इतर क्षेत्रों में अधिक उत्पादन तथा उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से आवश्यक नीतिगत पहल की जायेगी ताकि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी की जा सके। उपायुक्त ने बैंकर्स से आह्वान किया है कि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर निर्धारित किए गए लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में और अधिक तेजी से कार्य करें ताकि इन योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों व एटीएम केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा कर्मचारियों की नियुक्ती करें। उन्होंने कहा कि सभी बैंक प्रतिनिधि जनता की समस्याओं का निवारण करने के लिए अथक प्रयास करे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सालों में भारत देश विकसित होने जा रहा है, जिसके लिए बच्चों को कौशल विकास की ओर बढ़ना होगा और बेरोजगार युवकों को बेहतर प्रशिक्षण देना होगा। उन्होंने कहा कि बैंकर्स किसानों के आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए आगे आए और कृषि के साथ-साथ कृषि से जुड़े अन्य व्यवसायों में किसानों को सुविधाजनक ऋण उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि बैंकर्स को चाहिए कि वे कृषि, पशुपालन, लघु उद्योग और स्वयं सहायता समूह को आर्थिक सहायता प्रदान करें।
विज्ञापन
इस मौके पर एलडीएम सीता राम सोनी ने कहा कि बैंक की हर योजना की जानकारी लोगों तक पहुचे, इसके लिए वित्तीय जागरूकता अभियान भी समय-समय पर चलाया जाता है। कृषि व कृषि से जुड़े क्षेत्रों पर विशेष फोकस रखा जाएगा। चालू वित्त वर्ष में कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में निर्धारित किए गए राष्ट्रीय लक्ष्य से जिला काफी आगे चल रहा है और भविष्य में भी इसे जारी किया जाएगा। सभी बैंक और एटीएम में सीसीटीवी केमरे लगाए गए हैं। इस अवसर पर डीजीएम नीरा कटारिया, आरबीआई से एलडीओ विनय कुमार, डीडीएम नाबार्ड पवन कुमार, नरसी राम गोदारा, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. कांशीराम सहित बैंक प्रबंधक मौजूद थे।