फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad,10 coror, for devlopment, fatehabad, harayana

विकास के लिए 10 करोड़ और नप की सीमा विस्तार की मांगेंगे मंजूरी

Sat, 10 Dec 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sat, 10 Dec 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
fatehabad,10 coror, for devlopment, fatehabad, harayana
बीघड़ रोड़ स्थित कम्युनिटी सेंटर, जहां सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


 जिला प्रशासन इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के फतेहाबाद आगमन पर उनसे एसडीएम और डीएसपी आवास की जगह पर बैंक स्कवायर बनाने, शहर के विकास के लिए दस करोड़ की ग्रांट और नगर परिषद की सीमा विस्तार को मंजूरी देने की मांग रख सकता है।

फतेहाबाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का इंतजार दो साल से कर रहा है, ऐसे में अब जब यकायक सीएम मनोहर लाल का फतेहाबाद कार्यकर्ता सम्मेलन का खाका तैयार हो गया है, तो प्रशासन को समझ नहीं आ रहा है कि आखिरकार सीएम से फतेहाबाद के विकास के लिए क्या घोषणा करवाई जाए। इस काम में जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष और नगर परिषद के अध्यक्ष एक टीम की तरह काम कर रहे हैं। उपरोक्त मांगें इसी टीम की अभी तक की तैयारियों के बाद फाइनल हो सकी हैं। इसी तरह कई अन्य मांगों पर भी विचार जारी है।
विज्ञापन


लोकनिर्माण विभाग की है जमीन, सभी बैंकों को एक जगह शिफ्ट करने की सोच
फिलहाल एसडीएम और डीएसपी आवास की जगह लोकनिर्माण विभाग के पास है। लेकिन अगर सीएम मनोहर लाल इस प्रस्ताव पर हामी भर जाते हैं तो जमीन नगर परिषद को ट्रांसफर कर दी जाएगी। नगर परिषद की योजना शहर के सभी बैंकों को एक ही परिसर में कार्यालय बनाकर देने की है। इससे लोगों को सभी बैंक एक ही परिसर में मिलेंगे तो उन्हें धक्के कम खाने पडे़ंगे। इसके अलावा इसी जगह पर एक शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की भी तैयारी है। ये जगह लगभग चार एकड़ के करीब है तो पार्किंग को लेकर भी कोई समस्या विभाग के सामने नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप सीमा विस्तार की मांग भी रखी जाएगी सीएम के सामने
वैसे तो पिछली नगर परिषद की बैठक में शहर की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जा चुका है लेकिन इसमें कोई कसर ना रहे, इसके लिए सीएम मनोहर लाल की जनसभा में भी इस मांग को मांगपत्र में शामिल किया गया है। फतेहाबाद शहर की सीमा का आखिरी विस्तार तकरीबन 31 साल पहले किया गया था। तब से लेकर आज तक शहर की जनसंख्या और वाहनों की संख्या में दो गुणा के करीब बढ़ोतरी हुई है। शहर की सीमा से बाहर भी कई कालोनियां विकसित होने की राह पर हैं। नप सीमा के विस्तार से उन कॉलोनियों के वैध होने का रास्ता भी खुल जाएगा। प्रशासन की इच्छा आजाद नगर, स्वामी नगर, हंस कालोनी, रतिया चुंगी पर थोड़ा आगे और सिरसा रोबड़ पर अधिक विस्तार पार पाने की है।

दस करोड़ की विकास ग्रांट, 2 करोड़ के सफाई उपकरणों-वाहनों की मांगेंगे मंजूरी
नगर परिषद सूत्रों की मानें तो सीएम मनोहर के फतेहाबाद आगमन पर 10 करोड़ की विकास ग्रांट शहर के लिए मांगी जाएगी। इसके अलावा शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए 2 करोड़ के सफाई उपकरण एवं वाहनों की खरीद की भी मंजूरी मांगी जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद अधिकारियों ने मांगपत्र में शामिल करवाने के लिए 3 डंपर प्लेसर, 200 डस्टबिन छोटे-बड़े, 4 ट्रैक्टर-ट्राली, 100 हाथ रेहड़ी, 10 थ्री-व्हीलर और एक स्वीपिंग मशीन की आवश्यकता वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी है।


जिला प्रशासन के साथ मिलकर सीएम के सामने रखी जाने वाली मांगों का खाका तैयार किया जा रहा है। इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दे सकता। लेकिन इतना तय है कि भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां और जिला प्रशासन की अगुवाई में सीएम मनोहर लाल से जो भी मांग करेंगे, वो अवश्य पूरी होने का भरोसा है।
दर्शन नागपाल, अध्यक्ष, नगर परिषद, फतेहाबाद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed