Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers with prepared fields are awaiting DAP fertilizer

Fatehabad News: खेत तैयार डीएपी खाद का इंतजार कर रहे किसान

Wed, 11 Nov 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Nov 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers with prepared fields are awaiting DAP fertilizer
गांव मेहूवाला में गेहूं की बिजाई के लिए तैयार किए गए खेत, डीएपी खाद की किल्लत से नहीं हो सकी बि
फतेहाबाद। जिले में डीएपी खाद की कमी के कारण गेहूं की बिजाई प्रभावित होने लगी है। खेत तैयार होने के बावजूद किसान सहकारी खाद केंद्रों पर खाद का इंतजार कर रहे हैं। जिले में 25 हजार मीट्रिक टन डीएपी की जरूरत है जबकि अब तक केवल 11 हजार मीट्रिक टन ही पहुंची है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार पिछले करीब 10 दिनों से डीएपी की नई खेप नहीं आई है। इससे सहकारी खाद केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक नहीं मिल पा रहा। नवंबर का महीना गेहूं की समय पर बिजाई के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। किसान खेतों में जुताई और अन्य तैयारियां पूरी कर चुके हैं। अब खाद नहीं मिलने से बिजाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बिजाई में देरी होने से गेहूं की पैदावार पर असर पड़ सकता है। ऐसे में खाद की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित होनी चाहिए। किसान ओमप्रकाश, दलीप कुमार, साधुराम और नरेंद्र सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से डीएपी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। समय पर खाद नहीं मिली तो बिजाई का उचित समय निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सहकारी खाद केंद्रों पर यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लेकिन फिलहाल किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी की जरूरत है। जिले की कुल मांग और अब तक हुई आपूर्ति के बीच 14 हजार मीट्रिक टन का अंतर है। किसानों को उम्मीद है कि जल्द नई खेप पहुंचने से खाद की किल्लत दूर होगी।
---
10 दिन से नहीं पहुंची डीएपी की खेप
जिले के खाद केंद्रों पर पिछले करीब 10 दिनों से केंद्रों पर डीएपी खाद की नई खेप नहीं पहुंची है। किसान खाद के लिए सहकारी समितियों और खाद केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से बिजाई का पूरा शेड्यूल प्रभावित हो रहा है।
--
सरसों की बिजाई के दौरान भी रही थी कमी
इससे पहले सरसों की बिजाई के समय भी किसानों को डीएपी की कमी का सामना करना पड़ा था। अब गेहूं की बिजाई के महत्वपूर्ण समय में भी यही स्थिति बनी हुई है। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द खाद की आपूर्ति नहीं हुई तो गेहूं की बिजाई में और देरी हो सकती है। इससे किसानों को दोहरी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

--
यूरिया पर्याप्त, डीएपी की सबसे अधिक जरूरत
सहकारी खाद केंद्रों पर यूरिया का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध बताया जा रहा है लेकिन इससे किसानों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। फिलहाल गेहूं की बिजाई के लिए किसानों को डीएपी की आवश्यकता है। किसानों की मांग है कि खाद की आपूर्ति जल्द बढ़ाई जाए ताकि उन्हें समय पर डीएपी मिल सके और गेहूं की बिजाई प्रभावित न हो।
:: हाल ही में डीएपी खाद का स्टॉक खत्म हुआ है। जल्द खाद केंद्रों पर डीएपी खाद उपलब्ध होगा।
- संदीप श्योराण, फील्ड ऑफीसर, इफको, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed