फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers will not oppose the power minister, administration alert

किसान नहीं करेंगे बिजली मंत्री का विरोध, प्रशासन अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not oppose the power minister, administration alert
पुलिस लाइन में समारोह स्थल पर सुरक्षा प्रबंध जांचते एसपी राजेश कुमार। - फोटो : Fatehabad
जिला प्रशासन और किसान संगठनों के बीच बातचीत सिरे चढ़ने के साथ ही बिजली मंत्री रणजीत सिंह के विरोध का फैसला वापस ले लिया गया है। अब पुलिस लाइन में होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में बिजली मंत्री द्वारा किए जाने वाले ध्वजारोहण का विरोध नहीं होगा। हालांकि, फिर भी पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं। पुलिस लाइन की ओर जाने वाले रास्तों पर अवरोधक लगाकर नाकेबंदी कर दी गई है। कड़ी पूछताछ के बाद ही लोग समारोह स्थल तक जा पाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पहले चढूनी ग्रुप के किसान नेताओं ने बिजली मंत्री द्वारा ध्वजारोहण करने का विरोध करने का एलान किया था। उनका कहना था कि कोई आईएएस या आईपीएस अधिकारी ध्वजारोहण करें। मंत्री या सरकारी नुमाइंदे का विरोध होगा। मगर बातचीत में किसानों द्वारा विरोध नहीं करने का आश्वासन देने के बाद प्रशासन को कुछ हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में एक घंटे तक चली बैठक
संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों के प्रमुख सदस्यों के साथ उपायुक्त महावीर कौशिक और एसपी राजेश कुमार ने करीब एक घंटे तक बैठक की। दोपहर करीब डेढ़ बजे किसान नेताओं को लघु सचिवालय स्थित सभागार में बुलाया गया। यहां दोनों अधिकारियों ने किसान नेताओं से कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण का विरोध करना सही नहीं है। इससे ऐसा संदेश जाएगा कि किसान तिरंगे का विरोध कर रहे हैं। इसलिए किसान नेताओं को विरोध नहीं करना चाहिए। इस पर किसान नेताओं ने अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी प्रकार का विरोध नहीं करेंगे। बैठक में किसान संघर्ष समिति, संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन, किसान क्रांति संगठन, किसान व्यापार मंडल समिति व खेती बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता बोले- तिरंगा यात्रा का रूट नहीं बदलेंगे
हालांकि, संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बाईपास रोड पर चल रहे लंगर पंडाल में ध्वजारोहण किया जाएगा। चढूनी गुट की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी। प्रशासन ने तिरंगा यात्रा का रूट बदलने का भी आग्रह किया था। मगर चढूनी गुट के सदस्यों ने मना कर दिया। भूना रोड से तिरंगा यात्रा शुरू होगी, जो लघु सचिवालय के सामने से होते हुए अनाज मंडी के शेड के नीचे पहुंचेंगी। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
जिलाधीश ने 15 अगस्त के दिन ड्रोन उड़ाने पर लगाई पाबंदी
जिलाधीश एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने दंड प्रक्रिया नियमावाली 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 15 अगस्त के दिन ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाने के आदेश दिए हैं। आदेशों के मुताबिक जिला स्तरीय समारोह के स्थल पुलिस लाइन तथा टोहाना व रतिया में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम स्थल के अलावा गोरखपुर परमाणु संयंत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन स्थलों के आसपास के क्षेत्रों में रविवार को ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ भारतीय दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी।
पुलिस ने रूट किया डायवर्ट
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्थल पुलिस लाइन के चारों तरफ पुलिस ने किलेबंदी कर दी है। मुख्य रास्ते पर दो तरफ नाका लगा दिया है। वहीं, फतेहाबाद से हिसार के रास्ते पर आने-जाने वाले वाहनों का भी रूट डायवर्ट कर दिया है। हिसार जाने वालों को पुलिस लाइन के सामने के मार्ग की बजाय भूना रोड बाईपास से भेजा जाएगा।
यह रहेगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का शेड्यूल
सुबह 8.45 बजे : बिजली मंत्री रणजीत सिंह द्वारा शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि।
सुबह 9.00 बजे : ध्वजारोहण।
सुबह 9.05 बजे : परेड का निरीक्षण।
सुबह 9.15 बजे : मुख्य अतिथि का संबोधन।
सुबह 9.25 बजे : मार्च पास्ट।
सुबह 9.35 बजे : सांस्कृतिक कार्यक्रम।
सुबह 9.55 बजे : प्रशंसा पत्र व पारितोषिक वितरण।
सुबह 10.10 बजे : राष्ट्रीय गान।
कोट
किसान नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण या मंत्री का किसी भी तरह का विरोध नहीं किया जाएगा।
- महावीर कौशिक, उपायुक्त, फतेहाबाद।
कोट
संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकारी नुमाइंदे या मंत्री द्वारा ध्वजारोहण का विरोध नहीं करने का निर्देश दिया है। इसलिए हम कोई विरोध नहीं करेंगे। मगर हमारी तिरंगा यात्रा निर्धारित रूट के अनुसार ही निकलेगी।

- संदीप काजला, युवा जिलाध्यक्ष, भाकियू (चढूनी)।

पुलिस लाइन के पास पत्थर के अवरोधक रखवाते डीएसपी सुभाष बिश्नोई।

पुलिस लाइन के पास पत्थर के अवरोधक रखवाते डीएसपी सुभाष बिश्नोई।- फोटो : Fatehabad

किसान नेताओं के साथ बैठक करते डीसी महावीर कौशिक व एसपी राजेश कुमार।

किसान नेताओं के साथ बैठक करते डीसी महावीर कौशिक व एसपी राजेश कुमार।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed