फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers soot on BJP hoarding

किसानों ने भाजपा के होर्डिंग पर कालिख पोती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers soot on BJP hoarding
प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामना के होर्डिंग पर कालिख पोतता किसान। - फोटो : Fatehabad
27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर किसान जगह-जगह जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी बीच शनिवार को कुछ किसानों ने पपीहा पार्क के पास लगे भाजपा के होर्डिंग पर कालिख पोत डाली। यह होर्डिंग नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए लगाया गया था। इस होर्डिंग पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व अन्य कई भाजपा नेताओं की तस्वीर लगी हुई थी। यहां से गुजर रहे किसानों की नजर होर्डिंग पर पड़ी तो वे इंजन में इस्तेमाल होने वाला काला मोबिल ले आए। एक किसान होर्डिंग पर चढ़ा और सभी नेताओं के चेहरे पर कालिख पोत थी। विरोध जता रहे इन किसानों ने बताया कि वे चढ़ूनी ग्रुप के किसान हैं। 27 सितंबर को भारत बंद में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed