{"_id":"6a1b1e6ada7088188807d817","slug":"farmers-protested-and-burnt-copies-of-the-kharif-msp-order-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-154781-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसानों ने प्रदर्शन कर फूंकी खरीफ एमएसपी आदेश की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसानों ने प्रदर्शन कर फूंकी खरीफ एमएसपी आदेश की प्रतियां
Sat, 30 May 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 30 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
गांव जांडवाला बागड़ में एमएसपी आदेशों की प्रतियां फूंकते किसान।
भट्टूकलां। संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर शनिवार को किसान सभा द्वारा क्षेत्र के गांव जांडवाला बागड़ में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से जुड़े सरकारी आदेश की प्रतियां जलाकर अपना रोष प्रकट किया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता मास्टर हनुमान ने की, जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुभाष भादू, रिछपाल, भरत सिंह, जगदीश, सतबीर सिंह, धर्मपाल, सूरजभान भादू, विजय सिंह, विनोद कुमार, महावीर सिंह, रणधीर सिंह, मोहित सहारण, रामफल भादू, सुनीत कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद थे। इस मौके पर किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि उर्वरकों और डीजल की बढ़ती कीमतों, कृषि इनपुट लागतों में वृद्धि, खाद की कालाबाजारी और एमएसपी में कटौती के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है।