फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers protest outside BJP Office at Fatehabad of Haryana

हरियाणा : फतेहाबाद में भाजपा कार्यालय के बाहर काले झंडे लेकर पहुंचे किसान, नारेबाजी

Sat, 03 Apr 2021 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Apr 2021 03:32 PM IST
सार

  • भाजपा की बैठक की सूचना पर जुटे थे किसान
  • न सांसद पहुंची, न विधायक, बाकी कार्यकर्ता भी निकले

विज्ञापन
Farmers protest outside BJP Office at Fatehabad of Haryana
फतेहाबाद में भाजपा कार्यालय के बाहर डटे किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भाजपा के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। फतेहाबाद में भारतीय जनता पार्टी की बैठक की सूचना पाकर किसान संघर्ष समिति और किसान सभा से जुड़े किसान काले झंडे लेकर भाजपा कार्यालय के बाहर पहुंच गए। किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल के साथ डीएसपी दलजीत बैनीवाल और सुभाष बिश्नोई भाजपा कार्यालय के बाहर तैनात रहे।

विज्ञापन


बैठक में सांसद सुनीता दुग्गल और  भाजपा के रतिया व फतेहाबाद से विधायकों के आने की सूचना थी मगर कुछ चुनिंदा कार्यकर्ता ही कार्यालय आए थे। किसानों के विरोध को देखते हुए वह कार्यकर्ता भी एक-एक करके वहां से निकल गए। 
विज्ञापन


किसान भाजपा जिलाध्यक्ष के आने का इंतजार करते रहे। मगर दो घंटे बाद भी जिलाध्यक्ष नहीं आए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने किसानों को समझाने का प्रयास किया कि भाजपा कार्यालय में अब कोई कार्यकर्ता नहीं है और बैठक भी नहीं हुई है, इसलिए वह घरों को लौट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय स्टाफ को लेकर भी अड़े रहे किसान
किसान संगठनों के सदस्य भाजपा कार्यालय में मौजूद कुछ स्टाफ सदस्यों को भी वहां से भेजने की बात पर अड़े रहे। कार्यालय प्रभारी बनवारी लाल गहलोत ने उन्हें बताया कि रसोइया, कार्यालय सचिव, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि स्टाफ सदस्य यहां नियमित रूप से काम करते हैं। अधिकतर स्टाफ सदस्य रात में भी कार्यालय में ही रुकते हैं। इसलिए वे यहीं रुकेंगे। कार्यालय को ताला नहीं लगा सकते हैं। किसान यही कहते रहे कि सभी को बाहर निकालकर कार्यालय को बंद करो। दोपहर एक बजे तक भाजपा के जिला कार्यालय के बाहर एक तरफ किसान और दूसरी तरफ पुलिस बल मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed