फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers of Punjab and Haryana protest in Mini secretariat of Tohana

Fatehabad: टोहाना के लघु सचिवालय में जुटे हरियाणा व पंजाब के किसान, करोड़ों की धोखाधड़ी के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 03 Jan 2023 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 02:47 PM IST
सार

डीएसपी शाकिर हुसैन ने किसानों की 11 सदस्यीय कमेटी के साथ बातचीत के बाद 10 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने पंचायत मंत्री का घेराव व रेल रोकने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। 

विज्ञापन
Farmers of Punjab and Haryana protest in Mini secretariat of Tohana
लघु सचिवालय में जुटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन एकता (उग्राहां) के बैनर तले पंजाब और हरियाणा के सैकड़ों किसान मंगलवार को टोहाना के लघु सचिवालय में धरना देने पहुंचे। यूनियन द्वारा टोहाना की एक फर्म द्वारा किसानों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों द्वारा रेल रोकने व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का घेराव करने का भी एलान किया गया। इसलिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। जिले के तीन डीएसपी के साथ सात एसएचओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान डीएसपी शाकिर हुसैन ने किसानों की 11 सदस्यीय कमेटी के साथ बातचीत के बाद 10 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने पंचायत मंत्री का घेराव व रेल रोकने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। 
विज्ञापन


यूनियन के हरियाणा प्रधान अमरजीत सिंह और पंजाब के राज्य उपप्रधान जनक सिंह भुटाल ने बताया कि टोहाना की हुकुमचंद फर्म द्वारा किसानों के करोड़ों रुपये लेकर जाने का मामला सामने आया था। किसानों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने हुकुमचंद व राजेश गोयल के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मगर आरोपी हुकुमचंद के भाई रमेश गोयल व बेटे कपिल गोयल को केस से बाहर कर दिया। इससे किसानों में रोष फैल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रधान निर्भय सिंह ने बताया कि अनाज मंडी में फर्म हुकुम चंद के खिलाफ किसानों का धरना 5 दिसंबर से जारी है। आरोपी के बेटे कपिल व भाई रमेश की गिरफ्तारी की मांग जारी है। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आगे बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस बारे में डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि किसानों से बातचीत करके आश्वासन दिया गया है कि उनकी मांग पर कार्रवाई की जाएगी तथा मुकदमें में धारा 409 को जोड़ा जाएगा, जिसके बाद किसान धरना स्थगित करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed