{"_id":"67a79b9f525872f8ad012c67","slug":"farmers-demand-cancellation-of-policy-of-installing-prepaid-electricity-meters-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-129042-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसानों ने की प्रीपेड बिजली मीटर लगाने की नीति रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसानों ने की प्रीपेड बिजली मीटर लगाने की नीति रद्द करने की मांग
Sat, 08 Feb 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के निवास पर शिवकुमार को ज्ञापन देत हुए किसान नेता
टोहाना। संयुक्त किसान मोर्चा ने राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के निवास गांव डांगरा पहुंचकर प्रदर्शन किया और उनके प्रतिनिधि शिव कुमार को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने मांग करते हुए कहा कि बराला किसानों की मांगों का समर्थन करें।
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक जगतार सिंह बताया कि एक फरवरी को प्रस्तुत केंद्रीय बजट में किसानों और खेत मजदूरों की बुनियादी मांग को पूरी तरह से नजरअंदाज किया है। कृषि विपणन पर एक नया राष्ट्रीय नीति ढांचा का प्रारूप एनपीएफएएम जारी किया है, जो 3 कृषि कानूनों की पुनर्वापसी है।
उन्होंने कहा कि एसकेएम के साथ हुए समझौते का उल्लंघन करते हुए टैरिफ बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर आदि जैसे विद्युत अधिनियम के प्रावधानों को लागू किया है। इस अवसर पर जम्हूरी किसान सभा राज्य संयोजक तेजिंद्र सिंह थिंद, बीकेयू नैन के जिला प्रधान लाभ सिंह, बीकेयू एकता उग्राहां तहसील प्रधान गुरदयाल सिंह, किसान सभा तहसील प्रधान अमर सिंह तलवाड़ा, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।