{"_id":"61a2819f44336c57c1030eb4","slug":"farmers-came-to-protest-did-not-reach-mla-babli-fatehabad-news-hsr6179990186","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध करने आए किसान, नहीं पहुंचे विधायक बबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध करने आए किसान, नहीं पहुंचे विधायक बबली
विज्ञापन
विधायक का विरोध करने के लिए पहुंचे संयुक्त मोर्चा से जुड़े किसान।
- फोटो : Fatehabad
टोहाना। विधायक देवेंद्र सिंह बबली के निजी कार्यक्रम में आने की सूचना पाकर किसान विरोध करने के लिए रतिया रोड पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन व किसानों के बीच टकराव की स्थिति बन गई और रेपिड एक्शन फोर्स को भी बुला लिया गया। मगर विधायक ने कार्यक्रम में शामिल नहीं पहुंचे, जिससे टकराव टल गया। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक संयुक्त किसान मोर्चा की सभी मांगों को नहीं मान लिया जाएगा, तब तक भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध जारी रहेगा।
विधायक देवेंद्र बबली को रतिया रोड पर किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होना था। इसकी भनक टाउन पार्क के बाहर पक्का मोर्चा पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों को लग गई। मोर्चा के जिला स्तरीय पदाधिकारी रणजीत ढिल्लो के नेतृत्व में किसान वहां पहुंच गए। इन लोगों ने विधायक के आने का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। एकबारगी टकराव की स्थिति बनी तो रेपिड एक्शन फोर्स भी बुला ली गई। मगर बाद में किसानों को सूचना दी गई कि विधायक देवेंद्र बबली इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इसके बाद किसान वहां से वापस पक्का मोर्चा स्थल पर लौट आए।
संयुक्त किसान मोर्चा का आदेश है कि जब तक सारी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक मोर्चा का कोई भी प्रोग्राम वापस नहीं होगा। भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध भी जारी रहेगा। हमें सूचना मिली थी कि टोहाना विधायक शहर में निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसलिए विरोध करने गए थे। मगर विधायक नहीं आए।
विज्ञापन
रणजीत ढिल्लो, पदाधिकारी, संयुक्त किसान मोर्चा