{"_id":"65e60734404f85052b0291c5","slug":"farmers-are-showing-indifference-in-giving-details-of-crops-on-meri-fasal-mera-byora-portal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-113784-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों का ब्योरा देने में किसान दिखा रहे उदासीनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों का ब्योरा देने में किसान दिखा रहे उदासीनता
Mon, 04 Mar 2024 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल का ब्योरा देने में किसान उदासीनता दिखा रहे हैं। जिले में खेती योग्य भूमि का रकबा 5.48 लाख एकड़ है, लेकिन अभी तक मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर मात्र 3 लाख 62 हजार 433 एकड़ जमीन पर फसल का ही पंजीकरण हुआ है। ज्ञात रहे कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मार्च तक है।
फतेहाबाद में कृषि विभाग की ओर से इस बार गेहूं की बिजाई के लिए 5 लाख 58 हजार एकड़ का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें से लगभग 4 लाख 50 हजार एकड़ जमीन पर ही गेहूं की बिजाई हुई है। जिला में सरसों की बिजाई का लक्ष्य पहले ही पूरा हो गया था। इस बार 29 हजार 397 एकड़ पर सरसों की बिजाई की गई है। सबसे अधिक बिजाई भट्टूकलां क्षेत्र में 13 हजार 736 एकड़ में सरसों की बिजाई हुई है। इसके बाद 8842 एकड़ में फतेहाबाद खंड में सरसों की बिजाई हुई है। फतेहाबाद में किसानों ने 562 एकड़ में चना की बिजाई की गई है। चने का सबसे बड़ा रकबा भट्टूकलां में है और यहां पर 479 एकड़ जमीन पर चना की बिजाई है। इसके अलावा जिले में जौ की 675 एकड़ क्षेत्र में बिजाई हुई है।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 50493 किसानों के आए आवेदन
फतेहाबाद के सभी सात खंडों के 50493 किसानों ने अब तक अपनी 3 लाख 62 हजार 433 एकड़ जमीन का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करवाया है। इनमें सबसे ज्यादा गेहूं का रकबा पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन
किस खंड में कितने किसानों ने करवाया पंजीकरण
खंड किसान फसल एकड़ में
भट्टूकलां 6473 39762.64
भूना 6372 42878.36
फतेहाबाद 15083 108875.25
जाखल 2819 18423.79
कुलां 3115 24560.64
रतिया 9901 80704.92
टोहाना 6730 47228.18
फिलहाल सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के लिए 5 मार्च अंतिम तारीख रखी है, जो किसान अभी भी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवा पाए हैं, वह फसलों का जल्द से जल्द पंजीकरण करवाएं।
-डॉ. राजेश कुमार, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।