फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer protest

खुद चुनाव नहीं लडूंगा लेकिन लोगों को सरकार के प्रति जागरूक करेंगे : राकेश टिकैत

Mon, 07 Jun 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest
बंगाल व तमिलनाडु में किसानों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में वोट दिया है जिसके चलते गैर भाजपा सरकार आई है। ये बात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कही। टिकैत ने कहा कि नरेंद्र मोदी को वोट किसी और काम के लिए दिए गए थे लेकिन अब काम कुछ और कर रहे हैं। ममता बनर्जी द्वारा 2024 में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के एलान पर कहा कि वे स्वयं चुनाव नहीं लडे़ंगे लेकिन लोगों को सरकार के प्रति जागरूक जरूर करेंगे। टिकैत ने कहा कि 9 जून को बंगाल में किसानों की बैठक होनी है इसलिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिलेंगे जहां उनकी सरकार की नीतियों के बारे जानकारी लेंगे। टिकैत ने कहा कि पहले टोहाना के विधायक को जिताने के लिए ट्रैक्टर पर लोग जाते थे लेकिन अबकी बार लोग ट्रैक्टर पर उनके खिलाफ आ रहे हैं इसलिए ट्रैक्टर ही इस आंदोलन की जान बन गया है।
विज्ञापन

किसानों के सामने पुलिस भी थाने में धरना दे रही : राकेश टिकैत ने कहा कि टोहाना के सदर थाने में किसान धरना दे रहे हैं तो पुलिस भी अपने ही थाने में धरना दे रही है। उन्होंने कहा कि वे थाने के बीच में रस्सी खींचकर पुलिस व किसानों का रास्ता अलग करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के सोने के बाद पुलिस की टीम भी उनके सामने महज दो से ढाई फिट की दूरी पर रहती है। टिकैत ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को भारत सरकार चुनावी वर्ष 2024 चुनावी वर्ष जरूर वापिस ले लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो टोहाना में किसानों पर मुकदमे बनाए हैं वे वापस जरूर होंगे, सरकार को मुकदमे वापस लेने होंगे। टिकैत ने कहा कि टोहाना को नहरों की नगरी के नाम से जाना जाता है वे नहरों को भी देखकर आए है तथा टोहाना की सुंदरता को महसूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed