फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer protest,fatehabad news

कृषि विधेयकों से भड़के किसान, एनएच किया जाम

Sun, 20 Sep 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest,fatehabad news
फतेहाबाद के भूना मोड पर जाम लगाते प्रदर्शनकारी किसान व आढ़ती - फोटो : Fatehabad
कृषि विधेयक के खिलाफ पिछले कई दिनों से जारी किसान आंदोलन रविवार को जिलेभर में सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिले की कई सड़कें भी जाम कर दी। हालांकि जिला प्रशासन ने जाम के चलते इन रूटों पर ट्रैफिक पहले ही डायवर्ट कर दिया, जिसके चलते आम लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

फतेहाबाद के लघुसचिवालय के बाहर गुस्साए विधेयकों ने राज्यसभा में कृषि विधेयक पास होने की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के चित्रों वाले होर्डिंग जलाकर अपना विरोध जताया। रविवार को फतेहाबाद के लघुसचिवालय के सामने मुख्य सड़क के अलावा जिले में कन्हड़ी, समैण के किसानों ने हिसार को चंडीगढ़ से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 148बी को जाम कर दिया। इसके अलावा कुलां, भूना और भट्टू में भी कई जगहों पर गुस्साए किसानों ने रोड जाम किए। फतेहाबाद में आंदोलनरत किसानों को प्रदर्शन के दौरान आढ़तियों व मजदूरों का भी पूरा सहयोग मिला। पहले ये ऐलान किया गया था कि लघुसचिवालय में प्रदर्शन के बाद डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा, लेकिन कृषि विधेयक के पास होने के सूचना मिलने के बाद किसानों ने डीसी को ज्ञापन भी नहीं सौंपा।
विज्ञापन

अनाज मंडी में हुए एकत्रित, राजनेता पहुंचे, लेकिन नहीं दिया गया बोलने
फतेहाबाद में किसानों व आढ़तियों ने रोष प्रदर्शन से पहले अनाज मंडी के बाहर वाले शेड के नीचे एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। इस दौरान कई राजनीतिक दलों के नेता भी किसानों व आढ़तियों को अपना समर्थन देने पहुंचे। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा व इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंदर कैरों इन राजनेताओं में शामिल रहे। हालांकि बाद में लघुसचिवालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया सचिव विनीत पूनिया को जरूर किसानों ने मंच पर आकर बोलने का मौका दिया। पूनिया ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए केंद्र व प्रदेश की बीजेपी-जजपा सरकार पर जमकर हमले बोले और कांग्रेस की ओर से संसद के बाहर और अंदर दोनों जगह किसानों को समर्थन का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने लघुसचिवालय पर की थी तैयारी, भूना मोड़ पर किसानों ने लगा दिया जाम तो छूटे प्रशासन के पसीने
रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार किसानों ने रोष मार्च करते हुए लघुसचिवालय पहुंचना था और वहां पर रोड जाम करने के बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपना था। इसी के चलते प्रशासन ने भी लघुसचिवालय के बाहर पुलिस प्रबंध पुख्ता किए हुए थे, लेकिन रोष मार्च के दौरान अचानक किसानों ने स्थानीय भूना मोड़ पर ही जाम लगा दिया। ये सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूट गए। हालांकि यहां पर किसानों ने महज दस मिनट ही जाम लगाया और इसके बाद लघुसचिवालय पहुंचकर सड़क को दोनों ओर से जाम कर दिया।

किसान नेताओं के साथ साथ व्यापार मंडल ने भी सरकार पर बोला हमला
प्रदर्शन के दौरान ीकिसान नेताओं प्रोफेसर जयपाल लुधियाना, जग्गी कंग, सुखदीप रंधाना, बलदेव महमदगी, गगन हड़ौली के साथ साथ फतेहाबाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सुभाष मुंजाल, गुरदीप अमृतसरिया आदि ने भी कृषि विधेयक को काला कानून बताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमले बोले। टोहाना में भी अनाज मंडी परिसर में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस, इनेलो व आप नेताओं ने धरने पर पहुंचकर किसानों, आढ़तियों को समर्थन दिया। धरने के दौरान इनेलो किसान सैल जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह, कांग्रेस किसान सैल जिलाध्यक्ष बलजिंद्र सिंह, आप नेता सुखविंद्र सिंह व कांग्रेस से पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह के बेटे ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed