फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer died by pesticide effects

गांव ढाणी डूल्ट में कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत

Sun, 06 Sep 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer died by pesticide effects
गांव ढाणी डूल्ट में कीटनाशक प्रभाव के कारण एक किसान की मौत हो गई है। जिसका पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढाणी डूल्ट निवासी किसान 48 वर्षीय सत्यवान पुत्र रिसाल सिंह शनिवार की शाम को खेतों में अपने बेटे मंजीत के साथ कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। जिसके कारण सत्यवान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। लेकिन जब उसके 20 वर्षीय बेटे मंजीत ने देखा तो वह तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लेकर पहुंचा, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण किसान सत्यवान को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी देर रात्रि को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच अधिकारी महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंजीत सिंह के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के हवाले कर दिया। जहां रविवार की दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। संबंध में थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि किसान अपने खेतों में कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। जिसके प्रभाव के कारण वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed