फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Family ID becomes a problem, child's name registered, wife missing

Fatehabad News: फैमिली आईडी बनी परेशानी, बच्चे का नाम दर्ज, पत्नी का गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Family ID becomes a problem, child's name registered, wife missing
फतेहाबाद। फैमिली आईडी एक युवक के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। इस युवक के बच्चे का नाम को फैमिली आईडी में दर्ज कर लिया गया है जबकि आईडी से उसकी पत्नी का नाम गायब है। आईडी में अपनी पत्नी का नाम दर्ज करवाने के लिए युवक दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। संबंधित कर्मचारियों द्वारा कोई कार्यवाही न करने से परेशान युवक ने अब सीएम विंडो में शिकायत देकर मुख्यमंत्री से राहत की मांग की है।
विज्ञापन


सीएम विंडो में दायर शिकायत में चार मरला कॉलोनी निवासी लव मिड्डा ने कहा कि उसने अपने परिवार की फैमिली आईडी बनवाई हुई है। इस फैमिली आईडी में उसके बच्चे का नाम भी दर्ज है। मगर विभाग की लापरवाही या गलती के कारण उसकी पत्नी नीरज रानी का नाम फैमिली आईडी में दर्ज नहीं हो पा रहा है। लव ने बताया कि उसकी शादी गांव दरियापुर निवासी नीरज रानी के साथ हुई थी। मगर फैमिली आईडी में पत्नी का नाम दर्ज न होने से उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे का नाम फैमिली आईडी में होने के बावजूद पत्नी का नाम न होने से वह परेशान है। इसको लेकर पिछले कई दिनों से एडीसी कार्यालय के भी चक्कर काट रहा है लेकिन अभी तक किसी भी कर्मचारी ने उसकी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है। ऐसे में अंत में उसने परेशान होकर इस बारे सीएम विंडो में शिकायत दी है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे इस मामले में संज्ञान लें और उसकी फैमिली आईडी में उसकी पत्नी के नाम को दर्ज करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed