फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Factory operator arrested for industrial use of neem coated urea

Fatehabad News: नीम कोटिड यूरिया का औद्योगिक इस्तेमाल करने पर फैक्टरी संचालक गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Sep 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Factory operator arrested for industrial use of neem coated urea
टोहाना। सदर थाना पुलिस ने कृषि उपयोग में होने वाली नीम कोटिड यूरिया का गलत इस्तेमाल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए फैक्टरी संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अग्रसेन चौक निवासी विनीत सिंगला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस ने 20 सितंबर 2023 को टोहाना के उपमंडल कृषि अधिकारी मुकेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार केंद्रीय उर्वरक विभाग नई दिल्ली की टीम ने कृषि विभाग फतेहाबाद की टीम के साथ गांव चंदड़ कलां स्थित अर्चित नूवुड इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान फैक्टरी में पाया गया कि वहां प्लाईवुड बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले गलू के निर्माण में कृषि उपयोग में प्रयोग किए जाने वाले नीम कोटिड यूरिया का उपयोग किया जा रहा है। टीम ने मौके से काफी संख्या में यूरिया के बैग भी बरामद किए थे। अधिकारी ने कहा था कि यह यूरिया केवल किसानों द्वारा उपयोग के लिए है और केंद्र सरकार द्वारा करीब 1900 रुपये प्रति बैग पर अनुदान राशि दी जाती है। इसका औद्योगिक इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। इस बारे में पुलिस ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed