{"_id":"66479ef76aebfc9dec0fec8c","slug":"explanation-will-be-sought-from-employees-found-to-have-weak-performance-in-tb-assessment-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116910-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टीबी मूल्यांकन में कमजोर परफार्मेंस मिले कर्मचारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टीबी मूल्यांकन में कमजोर परफार्मेंस मिले कर्मचारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
फतेहाबाद। टीबी उपचार को लेकर मरीजों की दी जा रही सुविधाएं जांचने के लिए स्टेट टीबी टीम ने इसी सप्ताह दो दिनों तक सर्वे किया और तीसरे दिन सिरसा में स्वास्थ्य महानिदेशक आरएस पूनिया के सामने रिपोर्ट पेश की। अब खराब परफार्मेंस देने वाले कर्मचारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगने की तैयारी है। अधिकारियों की माने तो 6 कर्मचारियों की परफार्मेंस ठीक नहीं मिली है। हालांकि विभाग स्टेट टीबी टीम की जिले को भेजे जाने वाली रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
स्वास्थ्य महानिदेशक के सामने पेश की गई रिपोर्ट में कई जगह टीबी प्रोग्राम को लेकर परफार्मेंस में जनवरी माह में हुए सर्वे की तुलना में सुधार मिला और कई जगह खामियां मिलीं। टेस्टिंग के लिए आए बजट के लैप्स होने को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी। अब इसी को लेकर संबंधित कर्मचारियों से जवाब मांगा जाना है। बता दें कि जनवरी माह में भी टीबी को लेकर गहन आंतरिक मूल्यांकन हुआ था। इस दौरान टीम को काफी खामियां मिली थी। इसी के चलते अब दोबारा से मूल्यांकन किया गया।
कोट
स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा टीबी प्रोग्राम को लेकर बैठक ली थी। बैठक कमियों को लेकर चर्चा की गई। स्टेट टीबी टीम ने सर्वे करके रिपोर्ट भी दी थी। जिन कर्मचारियों की परफार्मेंस कमजोर मिली है उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। ऐसे करीब 6 कर्मचारी है, जिनकी परफार्मेंस कमजोर रही है।
विज्ञापन
-डॉ. महेंद्र, सिविल सर्जन