फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   EVM stopped at 9 places, voting stopped for 40 minutes at Market Committee booth

Fatehabad News: 9 जगह बंद हुई ईवीएम, मार्केट कमेटी बूथ पर 40 मिनट रुका मतदान

Sun, 26 May 2024 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 May 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
EVM stopped at 9 places, voting stopped for 40 minutes at Market Committee booth
फतेहाबाद के भोडिया खेड़ा के महिला महाविद्यालय में ऑनलाइन निगरानी करती आईटी विभाग की टीम।
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होने के साथ ही ईवीएम में दिक्कत आनी शुरू हो गई। फतेहाबाद शहर के मार्केट कमेटी के बूथ नंबर 49 पर करीब 40 मिनट तक मतदान रुका रहा। यहां पर मतदान रुकने से लंबी लाइन लग गई और मतदाताओं ने हंगामा किया और पर्ची फाड़ दी। इसके अलावा गांव एमपी रोही, टोहाना के गांव समैन, भट्टूकलां के बनगांव, बनमंदोरी, टोहाना के राजकीय कन्या स्कूल में ईवीएम चलती-चलती बंद हो गई। इसके चलते कई देर तक केंद्रों पर मतदान रुका रहा और मतदाताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शहर के मार्केट कमेटी बूथ पर सुबह मतदान शुरू हुआ तो दो वोट पोल होने के बाद मशीन बंद हो गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं हुए। इस दौरान मतदाता वीरेंद्र ने कहा कि 40 मिनट से लाइन में लगे हैं और यहां पर कोई बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते वह पर्ची फाड़ते हुए मतदान का बहिष्कार करता है। लाइन में खड़ी सपना सिंगला ने कहा कि सुबह 7 बजे आए थे कि पहले मतदान करेंगे लेकिन गर्मी में लाइन में लगे है। कैलाश चंद्र ने कहा कि यहां पर बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है, बुजुर्ग खड़े हैं और परेशान हो रहे हैं। इस दौरान कई मतदाता गेट के आगे गद्दा बिछाकर नीचे बैठ गए। तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम के पहुंचने के बाद मशीन शुरू हो पाई और मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन


बनगांव में 25 मिनट बाद दूसरी ईवीएम लगा कर शुरू करवाया मतदान
टोहाना के गांव समैन के बूथ नंबर 217 नंबर और शहर के राजकीय कन्या स्कूल में बूथ नंबर 58 पर मशीन खराब हो गई। मौके पर पहुंचे तकनीकी अधिकारियों ने मशीन को ठीक किया। सेक्टर ऑफिसर देवेंद्र अत्री ने बताया कि गांव समैन में कुछ समय के लिए ईवीएम खराब हुई थी जिसे ईवीएम ऑब्जर्वर द्वारा ठीक करवा दिया गया है। गांव बनगांव के बूथ नंबर 94 की ईवीएम मशीन में खराबी आ गई। करीब 25 मिनट बाद दूसरी ईवीएम लगा कर मतदान शुरू किया गया। इसके अलावा गांव बनमंदोरी के बूथ नंबर 113 की ईवीएम शुरुआत में ही खराब हो गई। यहां भी दूसरी ईवीएम बदल कर वोटिंग शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाबंदी के बाद बावजूद सरपंच केंद्र में लेकर गया मोबाइल, हुआ हंगामा
मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रही। मीडिया कर्मियों को भी केंद्र के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जाने दिया गया। लेकिन गांव मोहम्मदपुर रोही के मतदान केंद्र के अंदर सरपंच द्वारा मोबाइल फोन लेकर जाने पर हंगामा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा किया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है।

भिरड़ाना में हर बूथ पर तैनात रही सीआरपीएफ की टीम
गांव भिरड़ाना सबसे बड़े गांवों में शामिल है। किसी प्रकार की घटना की आशंका को लेकर यहां हर बूथ पर सीआरपीएफ की टीमें तैनात रही। इसके अलावा पुलिस की टीमें भी मौजूद थी। गांव भिरड़ाना में पहले हुए चुनाव के दौरान छिटपुट हंगामे हो चुके है। बता दें कि जिले में दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके अलावा चार सीआरपीएफ की कंपनियां भी तैनात की गई थी।

मताना में खाना खाने के लिए बंद किया बीच में मतदाता
गांव मताना में एक मतदान केंद्र पर कर्मचारियों ने सुबह साढ़े 11 बजे खाना खाने के लिए मतदान रोक दिया गया और गेट बंद कर दिया। करीब 20 मिनट तक यहां पर मतदान रुका रहा। गर्मी के बीच मतदाता गेट के बाहर खड़े इंतजार करते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि अंदर चार से पांच कर्मचारी है जो कि बारी-बारी से खाना खा सकते थे। वहीं शहर के विवेकानंद स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर भी करीब 15 मिनट तक खाना खाने के लिए मतदान रोका गया।


हाईटेक कैमरों से रखी गई गई मतदान केंद्रों पर निगरानी
मतदान केंद्रों पर नजर रखने के लिए इस बार हाईटेक कैमरे लगाए गए। सीसीटीवी को वाईफाई से जड़ा गया था। केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी गई। इसको लेकर कंट्रोल रूम राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में बनाया गया। यहां पर आईटी विभाग की टीम ने फतेहाबाद विधानसभा के 237 बूथों पर निगरानी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed