{"_id":"6af4a123b7092afbae0a6315","slug":"even-two-days-after-diwali-the-air-remains-suffocating-aqi-reaches-350-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164461-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिवाली के दो दिन बाद भी दमघोंटू हवा, एक्यूआई 350 तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिवाली के दो दिन बाद भी दमघोंटू हवा, एक्यूआई 350 तक पहुंचा
Wed, 11 Nov 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर सुबह 10 बजे छाया स्मॉग संवाद
फतेहाबाद। दिवाली के दो दिन बाद भी जिले की हवा की सेहत में सुधार नहीं हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 तक पहुंचने से लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है। हालात ऐसे हैं कि सांस लेने में परेशानी, खांसी और आंखों में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
हालांकि राहत के बात यह है कि जिले में पराली जलाने का कोई नया मामला सामने नहीं आया है लेकिन पहले से सामने आई घटनाओं और अन्य प्रदूषणकारी तत्वों के कारण हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, गेहूं की बिजाई का समय नजदीक आने के कारण किसान खेत खाली करने में जुटे हैं। ऐसे में कुछ किसान रात के समय खेतों में पराली को आग के हवाले कर रहे हैं। रात में आग लगाए जाने के कारण कई बार इन घटनाओं का तत्काल पता नहीं चल पाता।
विज्ञापन
हरसेक की ओर से जिले में पराली जलाने की 11 लोकेशन दर्ज की गई हैं। इनमें से कृषि विभाग की जांच में छह लोकेशन पर आग लगाने की पुष्टि हुई है जबकि दो लोकेशन पंजाब क्षेत्र की मिली हैं।
-
घर से बाहर निकलने से बचें
प्रदूषण का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा के अनुसार, प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचते हैं। इससे सांस लेने में परेशानी, खांसी, गले में जलन और अस्थमा के मरीजों की दिक्कत बढ़ सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रदूषण अधिक होने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
-- -- -- -
बार-बार न रगड़ें आंखों को
वहीं, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कसवां के अनुसार, प्रदूषित हवा में मौजूद धूल और बारीक कणों से आंखों में जलन, लालिमा, खुजली और पानी आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आंखों को बार-बार रगड़ने से बचें और साफ पानी से धोएं। परेशानी अधिक होने पर नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें।