{"_id":"67b0e01e67bdbd9f1e07eef4","slug":"even-after-the-gate-of-the-old-bus-stand-opened-drivers-were-boarding-passengers-from-outside-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-129420-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुराना बस स्टैंड का गेट खुलने के बाद भी बाहर से सवारी बैठा रहे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुराना बस स्टैंड का गेट खुलने के बाद भी बाहर से सवारी बैठा रहे चालक
Sun, 16 Feb 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के सामने बाहर से ही सवारियों को बिठाते हुए चालक
फतेहाबाद। रोडवेज अधिकारियों के निर्देशों के बाद भी बस चालक पुराना बस स्टैंड के गेट के बाहर से सवारी चढ़ा और उतार रहे हैं। ऐसे में हिसार-सिरसा रोड पर कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
बता दें कि शहर के पुराना बस स्टैंड के बाहर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर पिछले माह पुराना बस स्टैंड के बंद पड़े दोनों गेट खोल दिए गए हैं। जिसके बाद रोडवेज अधिकारियों ने सभी बस चालकों को बीच सड़क पर बस ना रोकने के निर्देश दिए थे, अधिकारियों की ओर से जारी किए गए ये निर्देश ज्यादा दिन नहीं चल पाए। रोडवेज व निजी बस चालक बीच सड़क पर ही बस को रोककर सवारियों को बैठा रहे है। जिस कारण सड़क पर जाम लग रहा है।
-- -- -- -- --
गांव के रूट और रतिया, भूना, टोहाना व सिरसा जाने वाली बसें पुराना बस स्टैंड से बैठा रही सवारियां
- फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के बाहर रोजाना जो जाम लगता है, उनमें गांव के रूट के अलावा रतिया, टोहाना, भूना, सिरसा आदि रूट की ओर जाने वाली बसों के कारण जाम लग रहा है। जब जाम लगता है, तब वहां पर तैनात पुलिसकर्मी इन बसों को हटवाते है, लेकिन तब तक गाड़ियों की लंबी कतार इन बसों के पीछे लग जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- --
जिले के सभी रोडवेज चालकों को बीच सड़क पर बस न खड़ी करने के निर्देश दिए हुए है। दूसरे जिले व दूसरे राज्य से आने वाले बस चालकों को भी बीच सड़क पर बस न लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।