फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Even after the director's instructions, the X-ray facility could not be started at night, it closes at eight o'clock

Fatehabad News: रात को शुरू नहीं हो पाई एक्सरे सुविधा, 8 बजे हो जाती है बंद

Sun, 19 Jan 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Even after the director's instructions, the X-ray facility could not be started at night, it closes at eight o'clock
नागरिक अस्पताल में रविवार को बंद एक्सरे कक्षसंवाद - फोटो : स्रोत:व्यापार मंडल
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में चार रेडियोग्राफर होने के बावजूद रात को एक्सरे सुविधा मरीजों को नहीं दी जा रही है। सुबह 9 बजे से लेकर रात 8 बजे तक दो शिफ्टों में ही एक्सरे कक्ष खुल रहा है।
विज्ञापन


एनएचएम निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के दौरान प्रबंधन को तुरंत प्रभाव से रात को एक्सरे सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में उन्होंने रिपोर्ट भी मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि इमरजेंसी में रेडियोग्राफर रात को ऑन कॉल रहते हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में पहले एक्सरे के लिए रेडियोग्राफर के सभी पद खाली पड़े थे। लेकिन पिछले दिनों स्थायी भर्ती के बाद अस्पताल को चार रेडियोग्राफर मिल गए। बताया जा रहा है कि दो रेडियोग्राफर सुबह की शिफ्ट और एक रेडियोग्राफर शाम की शिफ्ट में ड्यूटी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक रेडियोग्राफर की ड्यूटी स्टोर में लगाई हुई है। ऐसे में अभी तक रात की शिफ्ट शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रोजाना होते है 80 से 100 मरीजों तक के एक्सरे

नागरिक अस्पताल में ऑर्थो सर्जन और टीबी रोग विशेषज्ञ भी हैं। ऐसे में अस्पताल में रोजाना 80 से 100 मरीजों के एक्सरे होते हैं। अस्पताल में डिजिटल रंगीन एक्सरे की सुविधा मौजूद है। यहां से ऑनलाइन ही डॉक्टर को रिपोर्ट ओपीडी में भेजी जाती है।


- रविवार को भी बंद रहता है एक्सरे कक्ष

नागरिक अस्पताल में फिलहाल स्थिति ये भी है कि एक्सरे कक्ष रविवार को बंद रहता है। ऐसे में इमरजेंसी में घायलों को एक्सरे के लिए निजी सेंटरों पर या फिर अग्रोहा मेडिकल जाना पड़ रहा है।

-

रात को ऑन कॉल एक्सरे सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके अलावा जो व्यवस्था होगी वह करने प्रयास करेगा।

- डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed