फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Evaluation of answer sheets of class XII completed, now copies will be sent to the board

बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, अब बोर्ड को भेजी जाएंगी कॉपियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets of class XII completed, now copies will be sent to the board
फतेहाबाद में पेपर मार्किंग करते शिक्षक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को केंद्र से उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड में भेज दी जाएंगी। जिले में तय समय में शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। मूल्यांकन के लिए 53008 उत्तर पुस्तिकाएं जिला मुख्यालय में बनाए गए केंद्र में भेजी गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोड ने उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग के लिए 28 अप्रैल से 20 मई तक का समय दिया था। शिक्षकों ने तय समय पर मूल्यांकन पूरा कर लिया है। कई विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय से पहले पूरा हो गया। 20 मई को मार्किंग हुई उत्तर पुस्तिकाओं को केंद्र की टीम बोर्ड में भेज देगी। यहां पर अब परीक्षा परिणाम बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा है कि जून माह के दूसरे से तीसरे सप्ताह तक परीक्षा परिणाम जारी हो सकता है। जिला मुख्यालय में बनाए गए केंद्र में मार्किंग के लिए 53008 उत्तर पुस्तिकाएं आई थी। यहां पर तीनों संकायों के 24 विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग की गई। मूल्यांकन के लिए 187 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। एक दिन में 34 उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग का काम एक शिक्षक को दिया गया था।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं में लिखी मिली थी अटपटी बातें
मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में कई अटपटी बातें लिखी मिलीं। कई उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों द्वारा पास करने की गुहार लगा रखी थी। इसके अलावा एक उत्तर पुस्तिका में यहां तक लिखा हुआ था कि अगर पास नहीं हुई तो पापा उसकी शादी कर देंगे। इसके अलावा कई उत्तर पुस्तिकाओं में चुटकलें और शायरी भी लिखी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होता है गोपनीय
उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग पूरी तरह से गोपनीय होती है। मार्किंग करने वाले शिक्षकों पता नहीं होता है कि किस जिले के और किस छात्र की उत्तर पुस्तिका है। बोर्ड उत्तर पुस्तिका को केंद्र में भेजते समय रोल नंबर और अन्य जानकारी हटा देता है और उसकी जगह कोड जारी करता है। मार्किंग होने के बाद बोर्ड में दोबारा से रोल नंबर और अन्य जानकारी लगाकर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाता है।

कोट
उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग के काम को तय समय में पूरा कर लिया गया है। जिला मुख्यालय में बनाए गए केंद्र में करीब 53008 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। बोर्ड द्वारा जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी उनके सहयोग से ये काम बढ़िया तरीके से पूरा हुआ है।
-ओमप्रकाश डूडी, नोडल अधिकारी, मार्किंग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed