फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Environment of the district improved due to wind, got some relief

Fatehabad News: हवा चलने से सुधरा जिले का वातावरण, मिली कुछ राहत

Sat, 09 Nov 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 09 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Environment of the district improved due to wind, got some relief
फतेहाबाद। जिले में धान की कटाई का काम जोरो पर है। किसानों को धान की कटाई के करने बाद गेहूं की बिजाई करनी है। जिसके कारण किसान जल्दी से खेत को तैयार कर रहे हैं। इसके कारण फसल अवशेषों में आग जलाई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को हरसैक के द्वारा 6 स्थानों पर फसल अवशेष की सूचना मिली है। जिनकी शिकायत पुलिस को दे गई है। जिसके बाद अब जांच के बाद इन किसानों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं जिले में पिछले दो दिनों से हवा की गति तेज रहने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी दर्ज हो रही है।
विज्ञापन

जिले में फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर कार्यवाही करते हुए कृषि विभाग की ओर से 50 किसानों की रेड एंट्री और 45 किसानों पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं जिले में अभी तक हरसैक के द्वारा 93 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की जानकारी प्राप्त हुई है। अभी भी जिले में 25 फीसदी धान की कटाई का काम बाकी है। जिसके कारण किसानों को फसल अवशेषों के निपटान अभी कुछ दिन का और समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जिले में पिछले दो दिनों से हवा की गति तेज रहने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी दर्ज हो रही है। जिले लोगो को थोड़ी राहत महसूस हो रही है। जिसके चलते शनिवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज हुआ है। जो कि मध्यम स्तर का है। वहीं शुक्रवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 दर्ज किया गया था। इसमें कमी होने के बाद शनिवार को दिनभर तेज धूप छाई रही। जिससे वातारण में सुधार देखने को मिला है।

------------
जिले में अभी मात्र 25 फीसदी धान की कटाई का काम शेष है। इस दौरान कृषि विभाग किसानों पराली प्रबंधन करने के लिए कृषि यंत्र उपलब्ध करवाकर पराली किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक कर रहा है।
-डॉ. राजपाल, तकनीकी सहायक कृषि एवं कल्याण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed