फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Encroachments in markets as festival season begins

त्योहार का सीजन शुरू होते ही बाजारों में अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Encroachments in markets as festival season begins
हंस मार्केट में सड़क के बीचोंबीच खड़ी रेहड़ियां। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। त्योहार का सीजन शुरू होते ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी है। शाम के समय बाजारों में खरीदारी करने वालों की संख्या अधिक होती है और ऐसे में जाम की झाम से फतेहाबाद वासी जूझ रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों थाना रोड, चार मरला कॉलोनी और हंस मार्केट में वाहनों के फंसने के कारण हर रोज जाम लग रहा है। वहीं दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान रख दिया है, जिस कारण वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर को जाम से बचाने के लिए नगर परिषद ने थाना रोड पर मल्टीपर्पज पार्किंग बना रखी है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती की वजह से पार्किंग के बावजूद गाड़ियां मुख्य बाजार में प्रवेश कर रही हैं और दुकानों के आगे खड़ी कर दी जाती हैं। इस वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। हंस मार्केट में दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों के अतिक्रमण के कारण शाम के समय पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। त्योहार पर जाम के झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने अभी तक कोई ठोस प्लान नहीं बनाया है। इस कारण से जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

थाना रोड पर अधिक ट्रैफिक जाम
शहर का मुख्य बाजार थाना रोड पर ही है। यहां पर गारमेंट्स, ज्वेलरी, बर्तन, शृंगार आदि की दुकानें हैं। सबसे ज्यादा जाम इसी रोड पर रहता है। सन्यास आश्रम रोड, चार मरला कॉलोनी, धर्मशाला रोड के साथ ये जुड़ा हुआ है। शाम के समय बड़े वाहनों की एंट्री के चलते दोनों तरफ जाम लग जाता है। यहां पर सेंट्रल पार्किंग थी, लेकिन दुकानदारों की मांग पर हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंस मार्केट में भी ऐसे ही हालात
शहर के बस स्टैंड के नजदीक हंस मार्केट है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले अधिकतर लोग यहीं पर खरीदारी करते है। इसके अलावा सब्जी व फलों की रेहड़ियां भी यहीं लगती है। शाम के समय यहां पर ये हालात होते हैं कि पैदल चलने को भी रास्ता नहीं होता है। नप कई बार अतिक्रमण हटवा चुका है, लेकिन स्थिति आज भी वैसे ही है।
चार मरला कॉलोनी में जाम से लोग परेशान
चार मरला कॉलोनी जिसे शहर का माल रोड भी कहा जाता है। यहां पर रेडिमेड गारमेंट्स के शोरूम हैं। दुकानों के आगे गाड़ियां खड़ी होने के बाद यहां पर जाम की स्थिति बन जाती है। ये रोड आरपार है, जो कि थाना रोड के साथ-साथ हिसार-सिरसा रोड से भी जुड़ा हुआ है।
त्यौहारी सीजन को देखते हुए पिछले सप्ताह हमने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। आगे भी अभियान चलाया जाएगा और दीवाली से दो दिन पहले दुुकानदारों को थोड़ी ढील दी जाएगी। फिलहाल दुकानदारों से कहा गया है कि वह अपना सामान दुकानों के अंदर ही रखें।

-मुकेश शर्मा, मुख्य सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद
त्यौहारी सीजन में बाजारों में भीड़ होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति रहती है। ट्रैफिक पुलिस जवाहर चौक व थाने के पास बेरिकेड्स लगाएगी और दो पहिया व चार पहिया वाहनों की बाजारों में एंट्री बंद की जाएगी, ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो।
-अनूप माचरा, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed