फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees staged a protest with brooms in their hands

Fatehabad News: कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Employees staged a protest with brooms in their hands
नगरपरिषद कार्यालय में धरना देते कर्मचारी। स्त्रोत  संगठन
फतेहाबाद। नगर परिषद के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों के समर्थन में हाथों में झाड़ू लेकर रोष प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर किए गए प्रदर्शन में काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान विजय ढाका ने की तथा संचालन सचिव ओम प्रकाश लोट ने किया। इससे पहले कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रांगण में इकट्ठे होकर हरियाणा सरकार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि संघ की मांग है कि सभी प्रकार के पॉलिसी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए, सफाई के काम में हेल्प करने वाले ग्रुप सी के कर्मचारियों भी तेल साबुन मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा 8 फरवरी 2023 के पत्र अनुसार रोल के कर्मचारियों को रिक्त पदों पर पक्का किया जाए, एक्सग्रेसिया पॉलिसी को सरल बनाते हुए 5 साल की सर्विस लेंथ की जगह 2 साल व 52 वर्ष की अधिकतम आयु के स्थान पर 55 वर्ष की जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से राज्य वरिष्ठ उप प्रधान रमेश तुषामड़, सत्यवान टांक, नरेश राणा, वीरू रत्ति, राजा राम चौहान, ओम प्रकाश झलनिया, गुरदयाल भट्टी सतपाल परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे कर्मचारियों को वेतन का मुद्दा उठाया

नगर परिषद फतेहाबाद में ठेका प्रथा के तहत कार्यरत कर्मचारियों को दो महीने से वेतन न दिए जाने पर रोषस्वरूप काम बंद करके धरने पर बैठ गए। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने भी इनका समर्थन किया। कर्मचारी नेता विजय ढाका व ओमप्रकाश लोट ने कहा कि दो महीने से वेतन न मिलने से इन कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरने के बाद नगरपरिषद अधिकारियों ने ठेकेदारों से बातचीत करके तनख्वाह दिलवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट गए लेकिन ठेकेदार ने एक माह का ही वेतन दिया गया। ऐसे में नगरपालिका कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि अगर इन कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं दिया गया तो बुधवार को कर्मचारी काम बंद कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed