फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees locked in the office of Public Health Department, officials sat outside for four hours

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पर कर्मचारियों ने जड़ा ताला, चार घंटे तक बाहर बैठे रहे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Employees locked in the office of Public Health Department, officials sat outside for four hours
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
जनस्वास्थ्य विभाग के बेलदार विनोद कुमार पर हमला करने के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कच्चे कर्मचारियों के बकाया वेतन का तुरंत भुगतान करने की मांग को लेकर विभाग की तीनों यूनियनों से जुड़े कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर ताला जड़ दिया। कार्यालय परिसर में धरना देकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यालय के मुख्य गेट को ताला लगाने के कारण अधिकारी चार घंटे तक बाहर बैठे रहे।
विज्ञापन

एसडीओ ओमप्रकाश ने कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। कर्मचारियों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डीएसपी दलजीत बैनीवाल पुलिस टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारियों से 10 दिन का समय मांगा। कच्चे कर्मचारियों के वेतन को लेकर एसडीओ ओमप्रकाश से बातचीत हुई, उन्होंने एक्सईएन से बातचीत कर समाधान का आश्वासन दिया। डीएसपी के आश्वासन पर कर्मचारियों ने कार्यालय का ताला खोला और धरना खत्म किया।
विज्ञापन

बता दें कि जनस्वास्थ्य विभाग के बेलदार विनोद पर 20 अगस्त को हमला हुआ था। मामले में शहर पुलिस ने विनोद की शिकायत पर एसडीओ आशीष गर्ग, जेई गिरीश, अश्वनी, रमेश तथा ठेकेदार रायसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये हमला एसडीओ आशीष गर्ग ने करवाया था। आशीष ने हमला करवाने के लिए एक लाख रुपये दे दिए थे और एक लाख रुपये और देने थे। इस मामले में सुपरवाइजर मदन ने रैकी करवाई थी। मामले में एसडीओ आशीष, सुपरवाइजर मदन तथा रैकी करने वाला सतीश भी गिरफ्तार हो चुका है। मामले में अभी हमला करवाने वाला आरोपी तथा हमला करने वाले चार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्चे कर्मचारियों के वेतन में भी गड़बड़ झाला का आरोप
धरने को संबोधित करते हुए पीडबल्यूडी मेकैनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान इंद्र सिंह घासी, महासंघ के प्रधान मुंशीराम कंबोज व संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रधान सीताराम सुथार ने कहा कि अगर अगले मंगलवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तो बुधवार को कर्मचारी आंदोलन को तेज करते हुए शहर व गांवों की पेयजल सप्लाई अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे और पुलिस थाने का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बेलदार विनोद कुमार ने आरटीआई लगाकर विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जो एसडीओ आशीष कुमार ने उस पर हमला करवा दिया। जनस्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। कर्मचारी नेताओं ने कच्चे कर्मचारियों के बकाया वेतन का तुरंत भुगतान करने और हर माह 7 तारीख से पहले वेतन दिए जाने की मांग की। कच्चे कर्मचारियों का ईपीएफ व ईएसआई खाता खोलने, वेतन भुगतान बैंक के माध्यम से करने, इस मंडल की विजिलेंस जांच करवाने और इसमें यूनियन शिष्टमंडल को शामिल करने की मांग की। इसके अलावा विनोद कुमार बेलदार पर हमला करवाने वाले एसडीओ आशीष कुमार गर्ग को सस्पेंड करने, भ्रष्टाचार में लिप्त अश्वनी कुमार, रमेश कुमार व गिरीश कुमार कनिष्ठ अभियंताओं के खिलाफ जांच करवाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, बेलदार पर हमला करने के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने व पिछले कार्यकाल में कच्चे कर्मचारियों का ईपीएफ व ईएसआई का हिसाब दिए जाने की मांग की गई।

कोट
कर्मचारियों द्वारा धरना लगाकर गेट पर ताला जड़ दिया गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझा दिया। उनको 10 दिन में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
दलजीत बैनीवाल, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed