फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees are burning heaters in RTA office even after DC's order

डीसी के आदेश के बाद भी आरटीए कार्यालय में कर्मचारी जला रहे हीटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Employees are burning heaters in RTA office even after DC's order
फतेहाबाद के आरटीए कार्यालय में हीटर चलाकर बैठे कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले के मुखिया के आदेशों की सरकारी कार्यालयों में ही पालना नहीं हो रही है। डीसी ने पिछले दिनों सरकारी कार्यालयों में हीटर नहीं लगाने के आदेश दिए थे। मगर शुक्रवार को फतेहाबाद के आरटीए कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी डीसी के इन आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। ठाठ से बैठे अधिकारी यहां पर दो हीटर रखे हुए थे। इनमें से एक हीटर चलाकर अधिकारी चालकों को रसीदों पर साइन करके देते रहे। हालांकि, इन कर्मचारियों व एक अधिकारी के हीटर चलाते हुए की वीडियो डीसी प्रदीप कुमार के पास भी भेजी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 31 दिसंबर को उपायुक्त प्रदीप कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को लिखित में आदेश जारी कर सरकारी कार्यालयों में हीटर नहीं चलाने के लिए कहा था। उन्होंने यह भी कहा था कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अगर हीटर का प्रयोग करते हुए पाया जाता है तो उस स्थिति में बिजली खपत की राशि संबंधित अधिकारी व कर्मचारी से वसूल की जाएगी। इसके बाद डीसी के आदेश पर डीडीपीओ बलजीत चहल द्वारा दो अफसरों के चालान भी काटे गए थे।
विज्ञापन

कोट
आपके माध्यम से मुझे इसकी जानकारी मिली है। अगर कार्यालय में हीटर चलाए जा रहे हैं, तो कर्मचारियों को नहीं चलाने के लिए कहा जाएगा।
शालिनी चेतल, सचिव, आरटीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed