फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity supply remained closed for one hour in civil hospital, doctors treated in mobile light

नागरिक अस्पताल में एक घंटा बंद रही बिजली सप्लाई, मोबाइल की रोशनी में डॉक्टरों ने किया इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained closed for one hour in civil hospital, doctors treated in mobile light
नागरिक अस्पताल में बिजली की तार को जोड़ते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
नागरिक अस्पताल में वीरवार सुबह बिजली सप्लाई बंद रही। करीब एक घंटे तक पूरे अस्पताल में अंधेरा छाया रहा। डॉक्टरों को मोबाइल रोशनी में मरीजों को उपचार करना पड़ा। बिजली सप्लाई बंद होने से ब्लड जांच और एक्सरे सुविधाएं भी बंद रही।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने वीरवार सुबह ट्रांसफार्मर से अस्पताल की मुख्य सप्लाई तक नई केबल बिछाने का काम शुरू करवाया। इसके चलते अस्पताल में बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया। बिजली सप्लाई बंद होने से पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। ओपीडी में मौजूद डॉक्टरों ने मोबाइल की रोशनी जलाकर जांच की। इसके अलावा दवा काउंटर पर भी कर्मचारियों ने मोबाइल रोशनी से ही काम चलाया। करीब एक घंटे तक अस्पताल में ब्लड जांच और अन्य टेस्ट सुविधाएं बंद रही। बिजली सप्लाई बंद होने से एक बार अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल हो गया।
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल हुए मरीज और कर्मचारी
नागरिक अस्पताल में ओपीडी शुरू होने के कुछ देर बाद ही बिजली सप्लाई बंद होने से मरीज और कर्मचारी गर्मी से परेशान दिखे। ओपीडी के बाहर भीड़ और फिर बिजली सप्लाई बंद होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। नवजात शिशुओं को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए ट्रांसफार्मर से मुख्य सप्लाई तक बिछाई है नई केबल
नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को लेकर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। नए ट्रांसफार्मर से अस्पताल की मुख्य सप्लाई तक पहले एक केबल बिछाई गई है, अब एक अन्य केबल बिछाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अगर एक केबल में दिक्कत आती है तो बिजली सप्लाई बाधित नहीं होगी।
कायाकल्प निरीक्षण के लिए नहीं आई टीम
कायाकल्प योजना के तहत नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के लिए राज्य स्तरीय टीम के वीरवार को आने की उम्मीद थी लेकिन नहीं आई। दिन भर अधिकारी और कर्मचारी टीम के आने का इंतजार करते रहे। हालांकि नागरिक अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि टीम कब आएगी इस संबंध में औपचारिक सूचना नहीं मिली है। पहले टीम ने 14 सितंबर को आना था लेकिन नहीं आई थी।

कोट
ट्रांसफार्मर से अस्पताल की मुख्य सप्लाई तक नई केबल बिछाई गई है। इसी के चलते कुछ बिजली सप्लाई बंद रही थी। वहीं कायाकल्प योजना की राज्य स्तर की टीम आने की उम्मीद थी लेकिन नहीं आई। कब आनी है इस संबंध में अभी कोई सूचना नहीं है।
- हमेश बंसल, नोडल अधिकारी, कायाकल्प योजना।

बिजली न होने से मोबाइल की रोशनी में इलाज करते चिकित्सक।

बिजली न होने से मोबाइल की रोशनी में इलाज करते चिकित्सक।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed