{"_id":"fd2e2de792e3994dfacffb6190df0de5","slug":"electricity-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार काटने पर बिफरे चौधरी कालोनी निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार काटने पर बिफरे चौधरी कालोनी निवासी
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघड़ रोड स्थित चौधरी कालोनी में रविवार दोपहर को तीन कर्मियों द्वारा बिजली की तारें काटने पर कालोनी निवासी भड़क गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर निगम के जेई भी पहुंच गए। लेकिन कालोनी निवासियों ने कर्मियों को तार नहीं बदलने दी और कर्मचारी बैरंग लौट गए। मामले की जांच के लिए कालोनीवासियों ने लिखित शिकायत शहर थाने में दी है।
विज्ञापन
चौधरी कालोनी में रविवार दोपहर को डेढ़ बजे के लगभग तीन युवक पोल पर चढ़ गए और उन्होंने विद्युत सप्लाई काट दी। कालोनी के लोगों ने युवकों से पूछताछ की तो वह संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए और न ही वर्क परमिट दिखा पाए। इसके बाद कालोनी के लोगों ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम में दी। पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची तथा संबधित जेई जसकरण को बुलाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसने एक खंभे से दूसरे खंभे पर तारें बदलने के लिए इन व्यक्तियों को भेजा है। विरोध करते हुए अमित, सुशील, सुरेश, रमन, कृष्ण, मोनिका, ऊषा ने बताया कि बेवजह से एक पोल से दूसरे पोल पर तारों को बदला जा रहा है और इनके पास वर्क परमिट भी नहीं है। इसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारी व जेई तारें वापस बदलकर लौट गए। कालोनी के लोगों ने मामले की पूरी जांच करवाने के लिए शहर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन
एक खंभे से दूसरे खंभे पर तारे बदलनी थी, इसलिए मैंने ही तीन कर्मियों को भेजा था। वहां पर मौजूद लोग बेवजह मामले को तूल देने लग गए। इसलिए काम को रोक दिया गया। -जसकरण, जेई, विद्युत निगम