फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Electricity corporation installed transformer in private plot, Panchayat minister ordered to suspend SDO

Haryana: निजी प्लॉट में बिजली निगम ने लगा दिया ट्रांसफार्मर, पंचायत मंत्री का SDO को सस्पेंड करने का आदेश

Tue, 16 May 2023 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 10:58 PM IST
सार

जाखल में जनता दरबार के दौरान शिकायत मिली थी। नागरिकों से अनुचित व्यवहार के भी आरोप लगाए हैं।  प्लॉट धारक जनक सिंह का आरोप था कि एसडीओ से जब प्लॉट के अंदर से ट्रांसफार्मर को हटवाने की गुहार लगाई तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की।

विज्ञापन
Electricity corporation installed transformer in private plot, Panchayat minister ordered to suspend SDO
पंचायत मंत्री का एसडीओ को सस्पेंड करने का आदेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद के जाखल में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मंगलवार को जाखल के रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री के समक्ष गांव जाखल निवासी जनक सिंह ने शिकायत दी कि बिजली निगम की ओर से उनके गांव दिवाना के बस स्टैंड के पास प्लॉट में ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है।

विज्ञापन


जब टोहाना ग्रामीण सब डिवीजन के एसडीओ अमित यादव से ट्रांसफार्मर हटवाने की मांग की तो उन्होंने दुर्व्यवहार किया। इस पर पंचायत मंत्री तैश में आ गए। उन्होंने एसडीओ अमित यादव को जमकर लताड़ लगाते हुए उसको सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन


निगम की गलती, प्लॉटधारक से कह रहे एस्टीमेट की राशि भरो
प्लॉट धारक जनक सिंह का आरोप था कि एसडीओ से जब प्लॉट के अंदर से ट्रांसफार्मर को हटवाने की गुहार लगाई तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। एसडीओ ने कहा कि ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट बनाया जाएगा। सारी राशि प्लॉटधारक को ही देनी होगी। परेशान प्लॉटधारक ने पंचायत मंत्री के जनता दरबार में जाकर एसडीओ की शिकायत कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने बाद होगी समीक्षा
पंचायत मंत्री ने कहा कि एक महीने के बाद फिर से जनता दरबार लगाया जाएगा, जिसमें इस जनता दरबार में आई हुई समस्याओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता दरबार में आई हर समस्या का गंभीरता के साथ समाधान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed