फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, home minister amit shah election rally

हरियाणा विस चुनावः 14 अक्तूबर को टोहाना में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभी, जोरो-शोरों पर तैयारियां

Sat, 12 Oct 2019 09:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना(फतेहाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना(फतेहाबाद) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 12 Oct 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, home minister amit shah election rally
फाइल फोटो
देश के गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को हिसार रोड स्थित टाउन पार्क के सामने विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। रैली को लेकर पार्क के सामने विशाल टेंट लगाया जा रहा है तथा यहां दो मंच बनाए जाएंगे। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय अमित शाह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के लिए मतों की अपील करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही है तथा ड्यूटियां लगाई जा रही है।
विज्ञापन


ये रहेगा शेडयूल
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को जानकारी देते हुए जिला महामंत्री रिंकू मान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश देखा जा रहा है, जिसके चलते वह लगातार लोगों को घर-घर जाकर निमंत्रण दे रहे हैं। मान ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह 11 बजे रतिया रोड स्थित अनाज मंडी में बने हेलीपेड पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


उस उपरांत सड़क के माध्यम से कड़ी सुरक्षा के बीच रैली स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। मान ने बताया कि अमित शाह रैली कार्यक्रम के ठीक 2 घंटे बाद टोहाना से एक बजे अगले कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाए गए हैं 2 मंच
जिला महामंत्री रिंकू मान ने बताया कि रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। मान ने बताया कि रैली स्थल पर दो मंच बनाए गए हैं, जिसमें से एक मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ अन्य बडे़ नेता रहेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे मंच पर कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया जाएगा।


इस बारे में डीएसपी उमेंद सिंह ने बताया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह के टोहाना दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा शहर में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के मिलने पर उससे सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed