फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly woman dies, 228 new infected found in two days

बुजुर्ग महिला की मौत, दो दिन में 228 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies, 228 new infected found in two days
नागरिक अस्पताल में कोरोना संबंधी सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण से पांचवीं मौत हो गई है। रतिया शहर के रामनगर कॉलोनी निवासी कोरोना संक्रमित 80 वर्षीय वृद्धा की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्धा का शव कोविड प्रोटोकॉल के तहत शहर के रामबाग आश्रम में लाया गया, जहां नगरपालिका की टीम द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा बुधवार व वीरवार को 228 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से गणतंत्र दिवस के दिन 77 और वीरवार को 151 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है और 228 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वृद्धा कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती थी। 19 जनवरी को ज्यादा तबीयत खराब होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि तीनों लहर में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 490 हो गई है। वहीं संक्रमितों में सबसे अधिक संख्या फतेहाबाद शहर की रही, यहां दोनों दिन में 57 मरीज सामने आए हैं। इस समय जिले में 503 मरीज सक्रिय हैं। राहत की बात यह है कि एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी को होम आइसोलेट किया हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अभी भी 620 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। वीरवार को 709 सैंपल लिए गए हैं। इनमें 480 आरटीपीसीआर और 229 एंटीजन टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट 21.30 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

वीरवार को यह रही स्थिति
ब्लॉक मरीज
फतेहाबाद 44
रतिया 33
भूना 27
भट्टू 24
बड़ोपल 11
जाखल 9
टोहाना शहरी 3
कोट
नागपुर की एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, बुधवार को 77 जबकि वीरवार को 151 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं, नागरिक प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed