फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Elderly murdered over house dispute in village Samain

Fatehabad News: गांव समैन में मकान के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

Tue, 01 Oct 2024 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Elderly murdered over house dispute in village Samain
समैन। गांव समैन में बुजुर्ग की सिर कुचल कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बुजुर्ग की हत्या का आरोप उसके ही पोते पर लगा है। बुजुर्ग का शव सोमवार सुबह चारपाई पर बुरी तरह से लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी पोते के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव समैन निवासी बलकार सिंह ने बताया कि वे चार भाई थे। बड़े भाई बलवान की मौत हो चुकी है। उससे छोटा सत्यवान है, जिसकी कुछ समय पहले शादी हुई है। सत्यवान गांव की वाल्मीकि चौपाल में रहता है। उसके साथ ही उनके पिता दौलतराम व मां दर्शना देवी रहती थी। बलकार के अनुसार वह अपने परिवार के साथ किराये के मकान में अलग रहता है।
विज्ञापन

बलकार के अनुसार उसके भाई सत्यवान उर्फ काला की शादी हुई। उसकी भाभी के पहली शादी से तीन बच्चे हैं जिन्हें वह अपने साथ लेकर आई थी। इनमें 17 वर्षीय बेटा भी है। मकान के विवाद में कुछ दिन से आरोपी अपने दादा दौलतराम को मारने की बात कह रहा था। मृतक के बेटे ने बताया कि अब वह अपना मकान बनवा रहा है, उसके 65 वर्षीय पिता दौलत राम रखवाली के लिए रात को निर्माणाधीन मकान में सोते थे। सोमवार सुबह 8 बजे वह चाय देने गया तो देखा कि उसके पिता चारपाई पर लहूलुहान पड़े थे। इस पर उन्होंने बाकी परिवार वालों को बुलाया। उनके शरीर से चादर हटाई तो पाया कि किसी ने उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने पोते पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गांव समैन में 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में मृतक के पोते के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। बुजुर्ग की किस चीज के साथ हत्या की गई है, इसकी जांच की जा रही है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
-संदीप सिंह, प्रभारी, सदर थाना, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed