{"_id":"636d3522ab5cae7feb7d6e71","slug":"eight-year-old-girl-woman-found-dengue-patient-fatehabad-news-hsr6467960185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची और युवती मिली डेंगू पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की बच्ची और युवती मिली डेंगू पीड़ित
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते हुए कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू का प्रकोप जिले में जारी है। बच्चे और युवा सबसे ज्यादा डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। वीरवार को जिले में डेंगू के दो नए केस मिले हैं। जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 72 हो गई है। अभी फिलहाल दो मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी निवासी आठ वर्षीय बच्ची और गांव दरियापुर निवासी 24 वर्षीय युवती डेंगू पीड़ित मिली हैं।
बता दें कि डेंगू की चपेट में इस बार सबसे ज्यादा बच्चे और युवा आ रहे हैं। जिले में अब तक मिले 70 केसों में से 55 बच्चे और युवा शामिल हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 808 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल ले चुका है। हालांकि पिछले साल की तुलना में डेंगू की स्थिति कंट्रोल में है। पिछले साल 993 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही है।ं वीरवार को 3579 जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे किया और आठ जगहों पर लारवा मिला है। अब तक 723897 जगहों पर विभाग की टीमें सर्वे कर चुकी है और 3132 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
कोट
जिले में वीरवार को दो डेंगू पॉजिटिव मिले है। अब तक 72 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। विभाग की टीमें लगातार डोर टू डोर सर्वे कर रही है। जहां डेंगू पॉजिटिव केस मिल रहे है वहां पर फॉगिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी