{"_id":"61f032415d4c9e54115c5f6b","slug":"eight-year-old-child-dies-34-new-corona-infected-found-fatehabad-news-hsr622842983","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्षीय बच्चे की मौत, 34 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ वर्षीय बच्चे की मौत, 34 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित गांव खुंबर निवासी आठ वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में यह चौथी मौत है। बच्चा अग्रोहा मेडिकल में दाखिल था और यहां उपचार चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मंगलवार को जिले में 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 118 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में फिलहाल कोरोना के 556 मामले सक्रिय हैं।
बता दें कि मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण और उनकी पत्नी समेत 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चे की 23 जनवरी को तबीयत खराब हुई थी और निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। यहां से रेफर कर दिया गया था और अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा था। यहां पर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। बच्चा कई अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था। बच्चे के दिमाग का विकास नहीं हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद में कोरोना संक्रमण के 10, टोहाना और जाखल में एक-एक, रतिया में 4, भट्टू और बड़ोपल में 2-2 और भूना में 14 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। फिलहाल जिले में 556 मामले सक्रिय हैं। राहत ये है संक्रमण दर मंगलवार को 5.19 फीसदी रही है।
118 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ
मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का आंकड़ा ज्यादा रहा है। 118 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में फिलहाल 556 कोरोना संक्रमित सक्रिय हैं। राहत की बात यह है कि कोई भी कोरोना संक्रमित अस्पताल में दाखिल नहीं है।
विज्ञापन
बूस्टर डोज लगवा चुके हैं सीएमओ और उनकी पत्नी
कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने के बाद भी सिविल सर्जन और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों ने सबसे पहले कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई थी। लेकिन बावजूद इसके संक्रमित हो गए हैं।
655 लोगों के लिए गए कोरोना सैंपल
जिले में कोरोना के मंगलवार को 655 सैंपल लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के 421 सैंपल हैं। अभी लैब से 576 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में 50 फीसदी से कम सैंपलिंग हो रही है।
1010 लोगों ने ही लगवाया टीका
जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है लेकिन टीकाकरण कम हो रहा है। मंगलवार को जिले में 1010 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 331 किशोरों, 18 से 44 आयु वर्ग के 437 लोगों ने टीका लगवाया है।
कोट
कोरोना संक्रमित एक आठ साल के बच्चे की मौत हुई है। इसके अलावा 34 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना संक्रमण को लेकर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन