फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Eight thousand more knives recovered from the accused of robbery during remand

लूट के आरोपी से रिमांड के दौरान आठ हजार और चाकू बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Eight thousand more knives recovered from the accused of robbery during remand
शहर के लालबत्ती चौक के पास नेशनल मनी चेंजर कार्यालय में दिनदहाड़े हुई लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी गांव नकटा निवासी कमलदीप उर्फ दीपू से रिमांड के दौरान पुलिस ने आठ हजार रुपये की नकदी और चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अभी शामिल दो अन्य आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। मामले के मुताबिक शहर के लालबत्ती चौक के पास एक सितंबर को नेशनल मनी चेंजर कार्यालय में लूट की वारदात हुई थी। कार्यालय में घुसे नकाबपोश युवक संचालक मुकेश को बंधक बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये और विदेशी करेंसी लूटकर ले गए थे। शहर पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए आरोपी गांव नकटा निवासी कमलदीप उर्फ दीपू को काबू किया था। मामले में गांव बनावाली निवासी सुरेंद्र उर्फ छिंदा तथा गांव मुस्साअहली निवासी सुरेंद्र उर्फ कर्ण का नाम भी सामने आया है। आरोपियों का कार्यालय में आनाजाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed